Daliya kheer recipe: मीठे के शौकीन लेकिन डाइट की चिंता, मिनटों में बनाए प्रोटीन से भरपूर खीर

Daliya kheer recipe: मीठे के शौकीन लेकिन डाइट की चिंता, मिनटों में बनाए प्रोटीन से भरपूर खीर

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। मीठा खाने के शौकीनों को अक्सर एक दुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्हें सेहत या शौक दोनों में से किसी एक को चुनना पड़ता है। सेहत की फिक्र करते हैं तो अपने स्वीट टूथ को शांत करना पड़ता है। और, अगर मीठा चुनते हैं तो सेहत से जुड़ी बातों को दरकिनार करना पड़ता है। आप भी मीठे के शौकीन हैं और अक्सर इस मुश्किल से गुजरते हैं तो दलिया की खीर (Daliya kheer recipe) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। दलिया प्रोटीन, फाइबर्स से भरपूर डाइट है। जिसे आप आसानी से बना भी सकते हैं और पचा भी सकते हैं। साथ ही मीठा खाने की तलब भी मिटा सकते हैं।

यह भी पढ़े…धनतेरस पर बरसेगा धन धना धन, बस फॉलो करें ये खास वास्तु टिप्स

इन चीजों से बनाएं दलिया की खीर

  • एक लीटर दूध
  • एक कप दलिया
  • एक चम्मच घी
  • एक चौथाई कप शक्कर
  • पिसी इलायची
  • ड्राई फ्रूट्स

ऐसे बनाएं दलिया की खीर

  • दलिया की खीर बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को भून लें।
  • गर्म कढ़ाई में दलिया डालें और धीमी आंच पर दलिया को सिंकने दें।
  • जब दलिया गोल्डन होता दिखाई दे। तब उसमें एक चम्मच घी मिक्स कर दें। घी डालने के बाद कुछ देर दलिया को चलाते रहें।
  • दलिया के सिंकने के बाद दूध को गर्म होने रख दें। जब दूध में उबाल आने लगे तब गैस धीरे करें।  कुछ देर दूध को ओटाएं ताकि दूध गाढ़ा हो जाए। इस दूध में इलायची का पाउडर डालें।
  • आप चाहें तो केसर के रेशे भी डाल सकते हैं।
  • दलिया के लिए फ्लेवर चुनना आपकी मर्जी पर है। आप दालचीनी, जायफल, केसर या इलायची कोई सा भी फ्लेवर चुन सकते हैं।
  • फ्लेवर डालने के बाद उबलते हुए दूध में सिंका हुआ दलिया डालें। बर्तन को ढक कर रख दें। बीच बीच में दूध में डले दलिया को चलाते रहें।
  • जब दलिया नर्म दिखाई देने लगे तब उसमें स्वाद अनुसार चीनी डालें। चीनी की जगह गुड़ या फिर अंजीर का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • शक्कर डालने के कुछ देर बाद भी खीर पकने दें। इसमें बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालें। गर्मागर्म खीर को सर्व करें और स्वाद का मजा लें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews