अब काले होंठ की चिंता खत्म! ये 5 देसी नुस्खे आपकी मुस्कान को बना देंगे गुलाबी

काले होंठ दिखते हैं रूखे और बदरंग? कोई बात नहीं! कुछ देसी नुस्खे ऐसे हैं जो आपके होठों का रंग निखार सकते हैं – वो भी बिना महंगे प्रोडक्ट्स के। बस ये 5 घरेलू चीजें अपनाइए, और फर्क खुद देखिए। लड़के-लड़कियों दोनों के लिए असरदार हैं ये टिप्स।
Dark Lips

बहुत से लोग अपने होठों के कालेपन (Dark Lips) से परेशान रहते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि इसका आसान इलाज उनके ही किचन में मौजूद है। महंगे लिप बाम या ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाने की ज़रूरत नहीं, जब आप कुछ देसी और असरदार उपायों से भी इसे हल कर सकते हैं।

चाय, सिगरेट, सूरज की तेज़ धूप या फिर सही देखभाल ना करने से होंठ काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में ज़रूरत है सिर्फ थोड़ी समझदारी और थोड़ी नियमित देखभाल की। इस आर्टिकल में जानिए 5 ऐसे देसी नुस्खे जो ना सिर्फ आपके होंठों का रंग निखारेंगे, बल्कि उन्हें हेल्दी और सॉफ्ट भी बनाएंगे।

1. शहद और चीनी का स्क्रब

शहद और चीनी का मिश्रण एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर का काम करता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच चीनी मिलाएं और इस मिश्रण से होठों पर हल्के हाथों से मसाज करें। यह डेड स्किन को हटाकर होंठों को मुलायम बनाता है।

2. चुकंदर का रस

चुकंदर में प्राकृतिक रंगद्रव्य होते हैं जो होंठों को गुलाबी बनाने में मदद करते हैं। चुकंदर का रस निकालकर रात को सोने से पहले होठों पर लगाएं और सुबह धो लें। यह उपाय नियमित रूप से करने से होंठों का रंग हल्का होता है।

3. नींबू और शहद का मिश्रण

नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो होंठों के कालेपन को कम करते हैं, जबकि शहद उन्हें मॉइस्चराइज करता है। एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे होठों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें।

4. गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट

गुलाब की पंखुड़ियों को कुछ देर दूध में भिगोकर पीस लें और इस पेस्ट को अपने होठों पर लगाएं। यह नुस्खा होंठों को नैचुरल तरीके से गुलाबी बनाने में बेहद असरदार है और होठों की रूखापन व कालापन भी दूर करता है।

5. नारियल तेल

नारियल तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है जो होंठों को हाइड्रेटेड रखता है। रात को सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। यह होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews