अब ट्राई करें ये 7 डार्क लिपस्टिक शेड्स, जो बनाएंगे आपका लुक बोल्ड और अट्रैक्टिव

डार्क लिपस्टिक अब सिर्फ पार्टी तक सीमित नहीं रह गई। ये हर मौके के लिए परफेक्ट बन चुकी है। जानिए कौन-कौन से डार्क शेड्स हैं जो आपके कॉन्फिडेंस और स्टाइल को नया टच देंगे।
Lipstick Shades

मेकअप में लिपस्टिक का रोल सबसे अहम होता है। खासतौर पर जब बात हो डार्क शेड्स की, तो ये न सिर्फ आपके लुक को बोल्ड बनाते हैं बल्कि पर्सनैलिटी में भी निखार लाते हैं। आजकल लड़कियों के बीच डार्क लिपस्टिक का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, क्योंकि ये बिना कुछ कहे आपकी बात कह जाती है।

डार्क लिपस्टिक शेड्स (Dark Lipstick Shades) हर स्किन टोन पर अलग-अलग तरीके से खिलते हैं। जहां लाइट टोन पर ये स्टेटमेंट लुक देते हैं, वहीं डीप टोन पर ये रिचनेस लाते हैं। अगर आप भी मेकअप में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो डार्क शेड्स आपके लिए परफेक्ट हैं। ये ऑफिस लुक से लेकर पार्टी लुक तक सब पर सूट करते हैं, बस आपको सही शेड का चुनाव करना आना चाहिए।

1. ऑक्सब्लड रेड

ऑक्सब्लड रेड एक ऐसा क्लासिक शेड है जो हर स्किन टोन पर बेहतरीन लगता है। यह ब्राउन और डीप रेड के बीच का गहरा रंग होता है, जो ऑफिस लुक से लेकर शादी या किसी खास फॉर्मल इवेंट में भी आपकी पर्सनैलिटी को बेहद अट्रैक्टिव बना देता है।

2. प्लम शेड

प्लम शेड एक डीप पर्पल टोन वाला कलर होता है जो खासतौर पर सर्दियों और फेस्टिव सीजन में बहुत ट्रेंड करता है। यह शेड फेस को शार्प और डिफाइंड लुक देता है। अगर आप भीड़ में अलग दिखना चाहती हैं, तो प्लम शेड एक बेहतरीन ऑप्शन है।

3. ब्राउन-बर्गंडी

यह शेड ब्राउन और वाइन के मिक्स जैसा होता है, जो इंडियन स्किन टोन पर खासा खिलता है। ब्राउन-बर्गंडी शेड को आप डेली ऑफिस लुक, कॉलेज या कैज़ुअल मीटिंग्स में आराम से कैरी कर सकती हैं। यह सिंपल होते हुए भी स्टाइलिश अपील देने वाला रंग है।

4. डीप वाइन

डीप वाइन लिपस्टिक एक ऐसा शेड है जो न ज्यादा चटक होता है और न ही हल्का। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सटल लेकिन बोल्ड दिखना चाहते हैं। इसे आप डेट नाइट, पार्टी या किसी फैमिली फंक्शन में बिना ज़्यादा मेकअप के भी पहन सकती हैं।

5. चेरी ब्लैक

चेरी ब्लैक लिपशेड बहुत बोल्ड और डिफरेंट होता है। इसका टोन थोड़ा रेड और ब्लैक के बीच का होता है, जो चेहरे को एकदम ड्रामेटिक और फियरलेस लुक देता है। अगर आप कॉन्फिडेंस के साथ कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं, तो यह शेड ट्रेंडिंग चॉइस है।

6. कोकोआ ब्राउन

कोकोआ ब्राउन एक नेचुरल डार्क शेड है जो खासतौर पर सिंपल मेकअप पसंद करने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट है। यह शेड डे टाइम या ऑफिस लुक के लिए बढ़िया ऑप्शन है और आपकी पर्सनैलिटी को बिना ज्यादा चिल्लाए, एक परिपक्व और स्मार्ट टच देता है।

7. डीप पर्पल

डीप पर्पल शेड में हल्का पर्पल और ब्लूइश अंडरटोन होता है, जो नाइट लुक या पार्टी मेकअप के लिए एकदम परफेक्ट है। यह शेड चेहरे को फ्रेस और ब्राइट दिखाता है। अगर आप कुछ नया और यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो यह शेड ज़रूर चुनें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews