क्या सही है फ्रेंड के Ex को डेट करना? रिश्ते पर कैसा होगा असर

यदि आप भी अपने फ्रेंड के Ex को डेट करना चाहते हैं, तो आपको इन सभी चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ेगा। हो सकता है इस रास्ते पर चलकर आपकी दोस्ती खत्म हो जाए, लेकिन यदि आप रिलेशनशिप को लेकर सीरियस है, तो रिश्ते में आगे बढ़ सकते हैं।
Dating with Friend ex

Dating with Friend ex : किसी भी रिश्ते में प्यार, भरोसा और विश्वास का होना बेहद जरूरी है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग दोस्त के एक्स को डेट कर रहे होते हैं। इसके लिए उनसे तरह-तरह के सवाल भी किए जाते हैं। कई बार इन चीजों के कारण दोस्ती भी टूट जाती है। ऐसे कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते में आना बहुत ही मुश्किल काम होता है, लेकिन जब दो लोग आपस में एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो वह पुरानी सारी बातों को पीछे छोड़कर अपना फ्यूचर सिक्योर करने में लग जाते हैं।

दोस्त की एक्स को डेट करना बहुत कॉम्प्लिकेटेड है। ऐसे में तरह-तरह के सवाल भी उठते हैं। दोस्ती रिस्क में पड़ जाती है। दरअसल, यह डिसीजन सही है या नहीं इन बातों पर निर्भर करता है।

आसान नहीं है ये फैसला

इस फैसले पर पहुंचना आसान नहीं कि आप अपने दोस्त की एक्स को डेट करें, लेकिन यदि उनके पास्ट रिलेशनशिप में बहुत सारी दिक्कतें रही हो और दोनों ही उस रिश्ते से बाहर आ चुके हो, तो रिलेशनशिप में आना गलत नहीं है। हालांकि, समाज की नजरों में यह थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन यदि आप दोनों एक-दूसरे के साथ खुश है, तो पास्ट को भूलकर फ्यूचर पर ध्यान देना ज्यादा सही रहता है।

दोस्ती हो सकती है खत्म

दोस्त की एक्स को डेट करने का मतलब है, अपनी दोस्ती को खत्म करना। इस कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते से फ्रेंडशिप हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। दोस्त की नजर में आप धोखेबाज इंसान बन सकते हैं, लेकिन यदि आपके फ्रेंड की एक्स पार्टनर आपके साथ खुश है, तो आपको दुनिया की परवाह की बगैर अपने नए रिलेशनशिप पर ध्यान देना चाहिए।

पास्ट रिलेशनशिप स्टेटस करें पता

अगर आप दोस्त की एक्स को पसंद करते हैं और उनके साथ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको यह पता लगाना होगा कि उन दोनों का यह टाइमपास रिलेशनशिप था या फिर सच में दोनों के बीच प्यार था। इसके अलावा, आपको उस इंसान की क्वालिटी, व्यवहार, आदि जानना चाहिए। यदि आपके साथ उनकी जोड़ी फिट बैठती है तो आप इस रिश्ते को गंभीरता से ले सकते हैं।

मानसिक तौर पर हो सकते हैं परेशान

कई बार ऐसे रिश्ते में मानसिक तनाव भी झेलना पड़ता है, क्योंकि कोई भी लड़का या लड़की यह नहीं चाहता या चाहती कि उसका एक्स पार्टनर किसी और को डेट करें। खासकर वह उसका कोई खास दोस्त हो, इसलिए वह दोस्त और अपने एक्स पार्टनर को मेंटली टॉर्चर भी कर सकता है। जिस कारण आप दोनों के रिश्ते में भी दरार पड़ सकती है, लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करते हैं।

इस स्थिति में बढ़ सकते हैं आगे

  • इस रिश्ते में पार्टनर को आप इतना खुश रखें कि वह अपने पास्ट से जुड़ी हर एक बात को भूल जाए। यह सब कुछ आपके ऊपर निर्भर करता है। अगर आप इन सब चीजों के लिए तैयार है, तो बेशक आप इस कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते को चुन सकते हैं।
  • दोस्त की एक्स को डेट करना बहुत मुश्किल है। कोशिश करें कि आप अपनी पार्टनर से शादी करें, ताकि समाज के लोगों को सवाल-जवाब करने का मौका ना मिले। इससे आप दोनों के कैरेक्टर पर भी किसी तरह का कोई प्रश्न नहीं उठेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews