
Daughters Day 2025: बेटियां घर में मौजूद वो खुशी होती है, जिनके आगे बड़ा से बड़ा दुख भी छोटा लगता है। वैसे रोशनी है जिनके आने से हर तरफ खुशियों की बहार छा जाती है। ऐसा कहते हैं की बेटियां सौभाग्य से पैदा होती हैं और जिस घर में आती है वह बहुत खुश नसीब होते हैं। एक समय ऐसा था जब बेटियों को तवज्जो नहीं दी जाती थी। बैठूंगी चाहत में लोग अपनी बेटियों को खत्म कर दिया करते थे। हालांकि, बदलते हुए परिवेश के साथ अब बेटियों के प्रति समाज का नजरिया बदल रहा है।
बेटियों ने भी ये साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं हैं और अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वह सब कुछ कर सकती हैं। बेटियों को उनके सपने पूरे करने के लिए पंख देना हर माता-पिता की जिम्मेदारी होती है। लेकिन यह केवल माता-पिता का नहीं बल्कि समाज का भी फर्ज है कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। इस उद्देश्य से डॉटर्स डे मनाया जाता है। यह बेटियों के प्रति प्यार को जताने का दिन है। उन्हें यह बताने का दिन है कि आपके जीवन में उनकी कितनी अहमियत की जरूरत है।
बेटियों को करें विश
माता-पिता अपनी बेटियों पर हमेशा प्यार बरसाते हैं। आजकल तो बेटियों को बेटों से ज्यादा प्यार दिया जाता है। अगर आपके घर में भी प्यारी गुड़िया है तो आप कुछ खास अंदाज से उसे विश कर सकते हैं।
बेटियों के Daughters Day 2025 Wishes
जिस घर में होती है बेटियां वहां हर पल होता है खुशियों का एहसास, आशीष रोशन होती है दुनिया घर में घर जाती है मिठास।
बेटियों के पास भी पंख होते हैं,
कभी उनके अरमान देखें।
एक मौका और थोड़ा हौसला दो,
फिर उसकी ऊंची उड़ान देखें।
खिलती हुई कलियां है बेटियां,
मां बाप का हर दर्द समझती हैं बेटियां।
घर को रोशन करती हैं बेटियां,
लड़के आज हैं तो आने वाला कल है बेटियां।
हंसती हुई बेटियां घर में कर देती है रोशनी,
घर में बेटी हो तो फिर नहीं रहती है कोई कमी।
जीवन में आती है खुशियों के बहार,
बेटी के आने से खिल जाता है संसार।
पंखों को फैला दो खुलकर उड़ान भर,
जिंदगी के हर इम्तिहान को तू पार कर।
जरा भी ना डरना ना पीछे मुड़ना,
तेरे सपनों को पूरा कर बस आगे बढ़।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

