रानुनकुलस के फूलों से सजाएं घर की बालकनी, जानें कैसे उगेगा ये सुंदर फूल

लोग छत, बालकनी या फिर किचन में ही गार्डनिंग के शौक को पूरा करते हैं। वह गमले में तरह-तरह के फूल और फल लगाते हैं। ऐसे में आज हम आपको रानुनकुलस उगाने का सही तरीका बताएंगे।
Ranunculus Flower

Gardening Tips : गार्डनिंग के शौकीन लोग घर की सजावट को बढ़ाने के लिए रानुनकुलस का फूल भी उगा सकते हैं। इससे घर हरा भरा नजर आएगा और सुंदरता बढ़ेगी। इसके लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे, ताकि आप आसानी से गमले में ही इस फूल को उगा सकते हैं।

अक्सर आपने लोगों के गार्डन में तरह-तरह के फूल देखे होंगे। जगह की कमी होने के कारण वह गमले में ही फल और फूल उगा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको रानुनकुलस उगाने का सही तरीका बताएंगे।

रानुनकुलस का फूल (Ranunculus Flower)

शहरों में जगह की बहुत कमी होती है। लोग फ्लैट में रहते हैं, इसलिए वह छत, बालकनी या फिर किचन में ही गार्डनिंग के शौक को पूरा करते हैं। वह गमले में तरह-तरह के फूल और फल लगाते हैं। जिनमें गुड़हल, जैस्मिन, चंपा, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, एलो वेरा प्लांट, कीवी, मिर्ची, आदि शामिल है। बता दें कि बहुत ही कम स्पेस में इन सबको उगाया जा सकता है। इसके लिए बस कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

ऐसे लगाएं पौधा (Gardening Tips)

  • सबसे पहले नर्सरी जाकर बड़े और गहरे आकार का गमला खरीदें। ध्यान रहे गमला 12 इंच की गहराई वाला होना चाहिए।
  • इसके अलावा, नर्सरी से रानुनकुलस का बीज या कंद खरीद सकते हैं।
  • अब आपको गमले में मिट्टी भरना है। इसमें आप थोड़ी सी गोबर की खाद भी मिला सकते हैं।
  • जिसके बाद इसमें रानुनकुलस का कंद या बीज रोप दें।
  • फिर इसमें हल्का सा पानी डाल दें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे।
  • अब इसे ऐसी जगह रखें, जहां कम-से-कम 8 घंटे की धूप लगे।
  • फिर नियमित तौर पर पानी का छिड़काव करते रहें।
  • लगभग दो-दो महीने पर ऑर्गेनिक खाद डालें।
  • 3 महीने के अंदर इसमें फूल खिलने लगेंगे।

सजावट में कर सकते हैं इस्तेमाल

यह फूल आपके घर की सजावट को बढ़ाएगा। इसके अलावा, आप डेकोरेटिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फूल सफेद, पीला, नारंगी, गुलाबी, लाल और बैगनी रंगों का होता है, जो सर्दी के अंत और बसंत ऋतु में खिलते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews