नवरात्रि में दिखना चाहती हैं सबसे अलग, दीपिका पादुकोण के गुलाबी कुर्ता लुक से लें इंस्पिरेशन

त्योहारों के मौके पर अक्सर लड़कियों को सेलिब्रिटी स्टाइल कॉपी करते हुए देखा जाता है। नवरात्रि आ रही है और इस मौके पर अगर आपको अलग दिखना है तो आप दीपिका पादुकोण के इस नए लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Deepika Padukone

फैशन के मामले में दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़ना बहुत मुश्किल है। उनकी गिनती इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में होती है। वह इंडियन पहने या फिर वेस्टर्न उनका हर लुक कमाल का होता है। सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है।

नवरात्रि आ रही है और हर लड़की अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है कि उसे क्या पहनना है और कैसा दिखना है। अगर आपको भी सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड लुक पसंद है तो आप दीपिका पादुकोण से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का रंग बिरंगे कुर्ता सेट में एक लुक सामने आया हैं, जो एलिगेंस और क्लासी का कॉम्बिनेशन है। अगर आप चाहे तो आप भी इस तरह का लुक स्टाइल कर सकती हैं।

दीपिका का कस्टम कुर्ता

दीपिका को वाइब्रेंट पिंक कलर पर मल्टीकलर डिजाइन का कस्टम कुर्ता पहने हुए देखा गया। इस पर पारंपरिक गुजराती कारीगरी भी देखने को मिली। उनकी इस कुर्ती को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शलीना नथानी ने तैयार किया है।

कैसा है वर्क

एक्ट्रेस के इस कुर्ते पर खूबसूरत आर्टवर्क देखने को मिल रहा है। इस पर मोटिफ्स की बारीक एंब्रॉयडरी दिखाई दे रही है। ये गुजरात के कच्छ की पारंपरिक कारीगरी से इंस्पायर्ड है। कलरफुल थ्रेड और मोटिफ्स इसे हाइलाइट करने का काम कर रहे हैं।

कुर्ते पर घाघरा चोली पहनी हुई महिलाओं की आकृति लगी है जो काफी खूबसूरत लग रही है। इसके अलावा फ्लोरल डिटेलिंग की गई है और बॉर्डर को पर्पल बेस दिया गया है। आखिर में लगी हुई पॉम पॉम लटकन लुक को खूबसूरत बना रही है।

दुपट्टा और पैंट की डिजाइन

इस कुर्ते के साथ एक्ट्रेस नेम कंट्रास्ट पर्पल रंग का दुपट्टा और पैंट पहना है। पैंट पर बूटियां बनी हुई है और बॉर्डर कुर्ते की तरह हाइलाइट डिजाइन वाली है। दुपट्टा हैवी है, जो लुक को ड्रामेटिक बना रहे हैं। बॉर्डर को सूट की तरह रखा गया है और सेंटर में पैंच वर्क किया गया है।

कैसी है जूलरी

देसी लुक को फाइनल टच देने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी एंब्रॉयडरी मल्टीकलर कुर्ता सेट के साथ स्टेटमेंट डायमंड पोलकी सेट पहना है। इसमें एमराल्ड और रूबी स्टोन लगे हुए हैं। स्टड स्टाइल ईयरिंग भी मैचिंग हैं। स्लीक बन के साथ एक्ट्रेस ने पर्पल फूल लगाए हैं जो आउटफिट के साथ ट्यून कर रहे हैं। अगर आप भी नवरात्रि में कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews