Dementia Symptoms: आंखों में हो रहे बदलाव से समझ जाइए बढ़ रहा डिमेंशिया का खतरा! लक्षणों से करें पहचान

Dementia Symptoms : उम्र बढ़ने के साथ ही कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्हीं में से एक है मनोभ्रंश यानि डिमेंशिया। आपकी आंखों में हो रहे बदलाव भी इस बीमारी के होने का संकेत देते है, जानिए कैसे।
Dementia Symptoms: आंखों में हो रहे बदलाव से समझ जाइए बढ़ रहा डिमेंशिया का खतरा! लक्षणों से करें पहचान

Dementia Symptoms : बढ़ती उम्र के साथ कई दिक्कतें होने लगती है, शरीर में बीमारियां प्रवेश करने लगती है। इन्हीं में एक मनोभ्रंश यानि डिमेंशिया भी है। डिमेंशिया मस्तिष्क से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। जिसमें आपके सोचने-समझने की क्षमता नहीं रहती, याददाश्त कमजोर हो जाता है, इसके साथ और भी कई दिक्कत होने लगती है। आपके आंखों की जुड़ी दिक्कत भी इस बीमारी के होने का संकेत देती है।

आखों की दिक्कत से बढ़ सकता है खतरा

एक समय के बाद आखों में कई तरह की दिकक्त होने लगती है, जैसे- दूर का नहीं दिखना, पास का नहीं दिखना या फिर रंगों के बीच अंतर न कर पाना। एक रिपोर्ट में बताया गया कि आखों की दिक्कत आपको डिमेंशिया बीमारी का रोगी बना सकती है। आखों से जुड़ी बीमारी डिमेंशिया के शुरूआती लक्षण बताते है। ऐसे में अगर आपको आखों से जुड़ी दिक्कत महसूस हो रही है तो आप तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

आंखों का संबंध दिमाग से है

बता दें कि आपका दिमाग और आंख एक संबंधित व सम्बद्ध तंत्रिका का हिस्सा हैं। जहां पर आपकी आंखें दिमाग तक जानकारी पहुंचाती है वहीं दिमाग उस संदेश को प्रेषित करता हैं। जिस वजह से आप दृष्टि और विचार प्रक्रिया कर पाने में सक्षम होते है। जब हम कोई दृश्य को देखते हैं तो आंखों के न्यूरॉन्स ब्रेन को तुरंत संकेत भेजते हैं, यही वजह है कि आप किसी भी दृश्य को समझ पाते हैं।

डिमेंशिया के अन्य लक्षण

  • भूलने की आदत डिमेंशिया की बीमारी की वजह हो सकती है
  • अगर आपको भाषा और बातचीत की मे दिक्कत हो रही है तो
  • अक्सर समय और जगह को लेकर कंफ्यूज हो जाना
  • चिड़चिड़ापन, बेचैनी, या कहीं हमेशा खोए रहना, व्यक्तित्व में बदलाव
  • अकेलापन होना घबराहट लगना या फिर चिंता महसूस करना
  • चलने के साथ मांसपेशियों की गतिविधियों में तालमेल न कर पाना

(Disclaimer: यहाँ उपलब्ध सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता है। अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews