बिना खर्च और केमिकल के ऊपरी होंठ की कालिमा ऐसे होगी गायब, दिखेगा जबरदस्त फर्क

केमिकल-फ्री उपायों से अपर लिप पिगमेंटेशन दूर करना चाहते हैं? खीरे के रस, नारियल तेल, विटामिन ई, चावल का आटा और दही जैसे देसी नुस्खे अपनाएं और होंठों की ऊपरी त्वचा को प्राकृतिक रूप से हल्का एवं गुलाबी बनाएं बिना किसी हानिकारक रसायन के।
Upper Lip Pigmentation

अक्सर लोग चाहे कितनी भी स्किनकेयर करें, लेकिन अपर लिप पिगमेंटेशन की समस्या बनी रहती है। यह न सिर्फ चेहरे की सुंदरता प्रभावित करता है, बल्कि आत्मविश्वास भी कम कर देता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खे बताएंगे जो केमिकल्स के बिना इस समस्या को दूर करने में मदद करेंगे।

ये प्राकृतिक उपाय सरल हैं, किफायती हैं और ज्यादातर घर में आसानी से उपलब्ध सामान से बन जाते हैं। अगर आप नियमित रूप पर इन नुस्खों का पालन करेंगी, तो थोड़े समय में फर्क महसूस करेंगी।

घर पर अपनाएं ये देसी नुस्खे और पाएं गुलाबी होंठ

खीरे का रस

खीरे में हल्की ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इसे कॉटन की मदद से अपर लिप पर 20–30 मिनट तक लगाएं, फिर गुनगुने पानी से धोएं। यह टैनिंग और डार्क पैच को धीरे-धीरे हल्का करता है और त्वचा को ठंडक भी देता है।

नारियल तेल और विटामिन ई

रात में सोने से पहले वर्जिन नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल का जेल मिलाएं। ऊपरी होंठ पर लगाकर कुछ देर मसाज करें और ओवरनाइट छोड़ें। यह मिश्रण त्वचा को गहराई से पोषण देगा और कालेपन को कम करेगा।

चावल का आटा और दही

एक चम्मच चावल का आटा और थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे होंठों पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। यह नुस्खा डेड स्किन सेल्स हटाकर स्किन को साफ़ और ब्राइट बनाता है।

हल्दी और आलू का रस

आलू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है जो त्वचा की रंगत को साफ करता है। इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसे 10–15 मिनट तक उपरी होंठ पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह मिश्रण धीरे-धीरे पिगमेंटेशन कम करता है।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच मिल्क पाउडर और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। रात में इसे होंठों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद कॉटन से साफ़ करें। यह मृत त्वचा हटाकर होंठ को हल्का और निखारता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews