घर पर आसानी से तैयार करें Detan Body Wash, दूर हो जाएगी टैनिंग की समस्या, चमक उठेगी त्वचा

तेज धूप और प्रदूषण की वजह से हर महिला टैनिंग की समस्या का सामना जरूर करती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो हम आपको एक ऐसा बॉडी वॉश बताते हैं। जो त्वचा की रंगत निखार देगा।
Detan Body Wash

बदलता हुआ मौसम और चिलचिलाती धूप अक्सर हमारे बॉडी पर टैनिंग की समस्या उत्पन्न कर देती है। जब त्वचा टाइम हो जाती है तो महिलाएं काफी परेशान हो जाती हैं क्योंकि उनकी बॉडी काली दिखने लगती है। इस टैनिंग से बचने के लिए हम तरह-तरह के उपाय तो कर लेते हैं लेकिन कई बार इनका असर नहीं दिखाई देता।

आपको बता दें कि यह टैनिंग केवल गर्मी के मौसम में नहीं बल्कि किसी भी मौसम में हो सकती है। अगर आप भी इस काम करना चाहते हैं और अपने हाथ पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो डिटेन बॉडी वॉश अपने घर पर तैयार कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे बना सकती हैं।

घर पर बनाएं डिटेन बॉडी वॉश

तेज धूप की ट्रेनिंग को कम करने के लिए घर पर बहुत आसानी से डिटेन बॉडी वॉश तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। केवल शुगर, कॉफी पाउडर, ओट्स, दही और नींबू जैसी चीजों से इसे बनाया जा सकता है।

कैसे होगा तैयार

  • इस बॉडी वॉश को बनाने के लिए आपको मिक्सर या फिर ब्लेंडर की मदद से ओट्स को बारीक पीसना होगा।
  • अब पिसे हुए ओट्स एक कंटेनर में निकाल लें। अब इसमें कॉफी पाउडर, शुगर पाउडर और दही मिक्स कर दें।
  • सारी चीजों को मिक्स करने के बाद इसमें नींबू की कुछ बूंदें डालें और अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब आपको केवल 15 मिनट के लिए इसे अपनी बॉडी पर लगाना होगा। समय पूरा होने के बाद इसे साफ कर लें।

होगा ये फायदा

यह सारी चीज आपकी बॉडी पर जमा हुई टैनिंग को हटाने का काम करेगी। कॉफी त्वचा की रंगत को सुधरती है। ओट्स से इसे एक्सफोलिएशन मिलता है। शुगर स्क्रब का काम करेगी और नींबू की बूंदे त्वचा को ताजगी देती। कुछ दिनों तक आप इस बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। देखते ही देखते त्वचा की रंगत निखरने लगेगी और सारी टैनिंग दूर हो जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews