Diwali को इस तरह बनाएं खास, अपने करीबियों को दें ये Gifts

दिवाली से पहले लोग धनतेरस पर भी गिफ्ट खरीदते हैं। इस दौरान आपको मार्केट में एक से बढ़कर एक गिफ्ट आइटम्स मिलेंगे, जो आध्यात्मिक से लेकर लग्जरी और लेटेस्ट होंगे।
Teachers Day

Diwali Gift Ideas : पूरे देश में दिवाली को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। जिसे महज 5 दिन बचे हैं। बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। तरह-तरह के मिट्टी के दिए, घर को सजाने के समान सहित रंग-बिरंगी लाइट्स लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित कर रही है।

दिवाली का त्योहार हिंदुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस खास मौके पर लोग अपने पुराने सारे गिले-सिकवे भूलाकर एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाते हैं। साथ ही एक-दूसरे को गिफ्ट्स भी देते हैं।

बनाएं दिवाली को स्पेशल (Diwali 2024)

दिवाली से पहले लोग धनतेरस पर भी गिफ्ट खरीदते हैं। इस दौरान आपको मार्केट में एक से बढ़कर एक गिफ्ट आइटम्स मिलेंगे, जो आध्यात्मिक से लेकर लग्जरी और लेटेस्ट होंगे। साल 2024 में दिवाली स्थानीय तिथिनुसार 2 दिन मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप अपने रिश्तेदारों दोस्त या फिर पार्टनर को देना चाहते हैं, तो यहां से बेस्ट गिफ्ट आईडियाज ले सकते हैं।

गिफ्ट आइडियाज (Diwali Gift Ideas)

  • इन दिनों स्मार्ट वॉच का काफी ज्यादा चलन है। ऐसे में अगर आप अपने करीबियों को स्मार्ट वॉच गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यह भी आपकी दिवाली को स्पेशल बना देगा। मार्केट में आपको यह 1000 के रेंज से शुरू होकर 12000 की रेंज तक में भी उपलब्ध है। आप इसे ऑफर में ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं।
  • दिवाली में पूजा की थाली या फिर पूजा सेट भी गिफ्ट किया जा सकता है। यह लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। यह मंदिर में भी उपयोग किया जा सकता है। आप चाहे तो घर पर भी पूजा की थाली सजाकर गिफ्ट कर सकते हैं।
  • अगर आप अपनी पार्टनर को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो उन्हें ब्रांडेड ज्वेलरी, कपड़े, शूज या फिर वायरलेस ईयरबड्स दे सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें कंगन, पायल या फिर मेकअप किट भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
  • दिवाली के अवसर पर सबसे ज्यादा सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप बहुत ही किसी खास इंसान को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आप उन्हें चांदी के सिक्के भी दे सकते हैं। यह आशीर्वाद और माता लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है। यह गिफ्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
  • यदि आप अपने फ्रेंड्स या कलीग्स के साथ यदि दिवाली मनाना चाहते हैं, तो आप उन्हें गिफ्ट के तौर पर ड्राई फ्रूट सेट, कॉफी मग सेट, आदि दे सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें सेलिब्रेशन भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मिठास घूल जाएगी।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews