दिवाली पर बेस्ट लुक देंगे ये को-ऑर्ड सेट, स्टाइलिश अंदाज से जीते सभी का दिल

दिवाली ऐसा मौका होता है जब हर व्यक्ति खूबसूरत लगना चाहता है। अगर आप कुछ अलग स्टाइल चाहते हैं तो को ऑर्ड सेट एक बेस्ट ऑप्शन रहने वाला है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा।
Diwali styling

दीपावली के मौके पर हम सभी पूजन पाठ, घर की साज सज्जा तो करते ही हैं इसके अलावा सभी को नए कपड़े पहनने का एक्साइटमेंट भी रहता है। इसके लिए सभी काफी पहले से तैयारी करने लगते हैं और बाजारों में काफी भीड़ भी देखने को मिलती है। हर फेस्टिव सीजन के साथ नया फैशन स्टेटमेंट भी लोगों के बीच देखने को मिलता है। इस बार लड़कियों के बीच को ऑर्ड सेट काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं।

अगर आपको भी फैशन में बने रहना पसंद है, तो इस दिवाली को ऑर्ड सेट ट्राई किया जा सकता है। एक ऐसा आउटफिट है जो पहनने में बहुत कंफर्टेबल लगता है और आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करता है। मार्केट में आपको इसकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन देखने को मिल जाएगी। इसे आप अपने हिसाब से स्टाइल कर अलग लुक पा सकती हैं। चलिए हम आपको कुछ खूबसूरत डिजाइन बता देते हैं।

टेसल वर्क सेट (Diwali Styling)

अगर आप अट्रैक्टिव लुक हासिल करना चाहते हैं तो टेसल वर्क को ऑर्ड सेट पहन सकती हैं। इसमें आपका लुक बहुत अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह के सेट में नेकलाइन पर मिरर और टेसल वर्क होता है। इसके अलावा स्लीव्स पर लेस वर्क देखने को मिलता है। इस तरह का आउटपुट आपको कहीं तरह की डिजाइन और रंगों में मार्केट में मिल जाएगा।

Diwali styling

प्रिंटेड पैटर्न

अगर आपको सुंदर नजर आना है तो प्रिंटेड पैटर्न वाला सेट भी एक बेस्ट ऑप्शन है। पहनने के बाद इस तरह के आउटफिट बहुत खूबसूरत लगते हैं। इसमें अपर पर गोटा वर्क मिलता है और धोती की डिजाइन इसे खूबसूरत बनाने का काम करती है। एक नहीं बल्कि कई सारे कलर ऑप्शन में इस तरह का आउटफिट आपको मिल जाएगा। इसमें आपको सिंपल और बोहो दोनों तरह की स्लीव्स मिलेगी। लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए गले में चोकर हाथों में खूबसूरत ब्रेसलेट और पहनी जा सकती है। आप फ्लैट्स के साथ अपना लुक कंप्लीट कर सकते हैं।

Diwali styling

सिंपल वर्क सेट

अगर आपको तड़क-भड़क पसंद नहीं है और आप सिंपल सोबर दिखाना चाहती हैं तो दिवाली पर इस तरह का सेट पहन सकते हैं। इसमें कलर ऑप्शन कई सारे अवेलेबल रहते हैं। अगर एक ही रंग का सेट नहीं चाहिए तो कलर कंट्रास्ट में भी ऑप्शन मिल जाते हैं। इस तरह के सेट आप लॉन्ग झुमका इयररिंग और हिल्स के साथ पहन सकते हैं।

Diwali styling

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews