
Eye Makeup: खूबसूरत दिखना हर किसी को पसंद होता है। सुंदर दिखने के लिए सभी अपने आउटफिट, ज्वेलरी फुटवियर जैसी चीजों पर बहुत ध्यान देते हैं। लड़कियां अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल भी जरूर करती हैं। मेकअप करने के बाद चेहरा चमकने लगता है, जिससे ओवरऑल लुक की खूबसूरती बढ़ जाती है।
मेकअप करने के दौरान हर चीज का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। मेकअप करने के दौरान अगर आंखों को सही तरीके से तैयार कर लिया जाए तो हम सबसे अलग और सुंदर नजर आ सकते हैं। जब हमें किसी पार्टी में शामिल होना होता है तो मेकअप हमारी सबसे पहली प्रायोरिटी होता है।
इन दोनों स्मोकी आई मेकअप काफी ज्यादा चल रहा है। अगर आप भी सुंदर लगा चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, स्मोकी मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है वरना लुक खराब हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप परफेक्ट लुक हासिल कर सकती हैं।
कैसे करें स्मोकी आई मेकअप (Eye Makeup)
खूबसूरत और परफेक्ट लुक पाने के लिए आंखों की स्किन को तैयार करें। इसके लिए आपको त्वचा क्लीन करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना होगा। इसके बाद प्राइमर अप्लाई करें क्योंकि इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।
लगाएं सही शेड
स्मोकी आई मेकअप कर रहे हैं तो सही शेड चुना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप ब्लैक और ग्रे जैसे रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो क्लासी लुक मिलेगा। वहीं अगर आप ग्रीन ब्राउन या ब्लू शेड्स लेती है तो हल्का लुक तैयार किया जा सकता है।
ढंग से करें ब्लेंड
किसी भी मेकअप को जब तक ढंग से ब्लेंड नहीं किया जाता वह खूबसूरत नहीं लगता है। आईशैडो ठीक से ब्लेंड ना किया जाए तो आपका लुक बिगाड़ सकता है। इसके लिए आपको अच्छी क्वालिटी का ब्रश इस्तेमाल करना होगा और शेड्स को आपस में मिक्स करना होगा।
काजल और आईलाइनर
सुंदर दिखने के लिए काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल बहुत जरूरी हो जाता है। आपको अपने काजल को हल्का फैलाना होगा और आईलाइनर की पतली लाइन अप्लाई करनी होगी।
जरूर लगाएं मस्कारा
आई मेकअप को खूबसूरत बनाने के लिए मस्कारा का इस्तेमाल जरूरी है। स्मोकी आई मेकअप को मस्कारा परफेक्ट फिनिश देने का काम करता है। आपको वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करना होगा।
ओवर ना करें मेकअप
जब आप स्मोकी आई मेकअप अप्लाई कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको न्यूड रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपका लुक बैलेंस्ड नजर आएगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

