इन आसान ट्रिक्स की मदद से करें दिवाली की सफाई, चमक उठेगा घर का सोफा

इन आसान ट्रिक्स की मदद से करें दिवाली की सफाई, चमक उठेगा घर का सोफा

Diwali Cleaning Tips : देशभर में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई, खरीदारी करने में लगें हुए हैं। बता दें कि दिवाली पर मिट्टी को तरह-तरह के सांचे में उतार कर उसे एक नया रुप देने वाले कुम्हार भी तरह-तरह के दिए, मिट्टी के खिलौने, आदि बनाने में जुटे हुए हैं। दीपावली दीपों का त्योहार है इस दिन सभी जगह लोग अपने घरों को दिए जलाकर रोशन करते हैं। इस दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा भी की जाती है, जिसके बाद मिट्टी के बनाए बर्तन में प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। साथ ही, पूरे घर को दिए से सजा दिया जाता है। लोग जमकर पटाखें फोड़ते हैं। एक-दूसरे को मीठा खिलाकर बधाईयां देते हैं। यह एक ऐसा त्यौहार होता है जब लोगों को अपनी कंपनी, मालिक से नए-नए उपहार मिलने का आस रहता है।

वहीं, दिवाली से पहले लोग घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं। दिवारों की रंगाई-पुताई करवाते हैं। क्योंकि लोगों का मानना है कि लक्ष्मी जी साफ और सुंदर जगहों में ही आती हैं। बता दें कि यह खुशियों, सफलता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार पर मुख्य रूप से भगवान लक्ष्मी (धन की देवी) की पूजा-अर्चना की जाती है। तो चलिए आज हम आपको घर में सोफे की सफाई करने के आसान टिप्स बताते हैं…

वैक्यूम क्लीनर

वैक्यूम क्लीनर सोफे की सफाई के लिए बहुत उपयोगी है, खासकर जब सोफे पर धूल और मिट्टी जम जाती है। यह तरीका आसान होता है और इससे समय भी बचता है। वैक्यूम क्लीनर की सहायता से आप सोफे की पूरी सतह को धीरे-धीरे चाकू की तरह साफ करें। यह सभी धूल और कचरे को निकालने में मदद करेगा। सोफे की कुर्सियों, अकार्स और कोनों को भी वैक्यूम क्लीनर से साफ करें, जिससे सोफा नया और स्वच्छ दिखे।

फैब्रिक

सोफे की फैब्रिक सतह को साफ करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सर्फ को 1 कटोरी में डालें, जिसमें गर्म पानी होना चाहिए। उसके बाद पानी में दो छोटे चम्मच अमोनिया डालें और इसे अच्छे से मिला लें। फिर सोफे को स्पांज से भिगोकर साफ करें। इससे वो पहले जैसा चमकदार हो जाएगा।

ब्रश

फैब्रिक सोफे को ब्रश करते समय आपके उपयोग करने वाले ब्रश का सावधानी से चयन करें, ताकि आपके सोफे के कपड़े पर कोई क्षति नहीं पहुंचे। बता दें कि फैब्रिक का सोफा देखने में काफी सुंदर होता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews