एंग्जायटी अटैक की समस्या को टाले नहीं, पैदा हो सकती है गंभीर बीमारी, इन आसान उपाय से मिलेगा आराम

anxiety

Anxiety Attacks: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों को शारीरिक और मानसिक कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है एंग्जायटी अटैक। एंग्जायटी अटैक एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को अचानक से अत्यधिक घबराहट, बेचैनी, और तनाव महसूस होता है। इस दौरान व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ, दिल की धड़कन बढ़ना, पसीना आना, थकान, चक्कर आना और शरीर में कंपन महसूस हो सकता है। एंग्जायटी अटैक आमतौर पर कुछ मिनट तक रहता है लेकिन कभी कभार यह घंटे तक भी रह सकता है। इतना ही नहीं अगर यह ज्यादा बढ़ जाता है तो इससे व्यक्ति की जान जाने की भी संभावनाएं होती हैं। ऐसी स्थिति में एंग्जायटी अटैक से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान उपायों को अपनाया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय।

किन-किन उपायों से पाएं एंग्जायटी अटैक से छुटकारा

गहरी सांस लें

गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। जिससे घबराहट कम होती है। गहरी सांस लेने के लिए अपनी नाक से सांस लें और मुंह से सांस छोड़ें इसे कम से कम 5 से 10 मिनट तक दोहराएं।

अपने शरीर को रिलैक्स करें

एंग्जायटी अटैक के दौरान शरीर में तनाव अधिक होता है। इसलिए सबसे पहले अपने शरीर को रिलैक्स करने की जरूरत होती है। अपने हाथों और पैरों को धीरे-धीरे हिलाएं। आंखों को बंद करके अपने शरीर को रिलैक्स रखें।

मन को केंद्रित करें

एंग्जायटी अटैक के दौरान व्यक्ति के मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आते हैं इन विचारों से ध्यान हटाने के लिए अपने मन को किसी एक चीज पर केंद्रित करें। जैसे आंख बंद कर किसी शांत जगह की कल्पना कर सकते हैं, या फिर किसी मंत्र का जाप कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews