टमाटर के छिलके को फेंकें नहीं ऐसा करें इसका इस्तेमाल, इसके फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान  

टमाटर के छिलके को फेंकें नहीं ऐसा करें इसका इस्तेमाल, इसके फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान  

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। Tomato peels tips:- टमाटर (Tomato) के गुणों से हर कोई परिचित होता है। लेकिन अक्सर लोग टमाटर का इस्तेमाल कर के उसे फेंक देते है। यदि आप भी टमाटर के छिलके (Tomato peels) को फेक देते हैं तो अब ऐसा करने का मन नहीं करेगा। हम आपको यहाँ टमाटर के छिलके तो इस्तेमाल करने के कुछ उपाय बता रहे, जो आपके आम रसोई में जान भर देगा। सब्जियों के छिलके का प्रयोग आज का नहीं बल्कि बहुत पुराना तरीका है। टमाटर के छिलके में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो आइए जाने कैसे आप टमाटर के छिलके का प्रयोग कर सकते हैं।

टमाटर के छिलके से बनाए फेस पैक

जैसा की हम जानते है की टमाटर चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर का छिलका चेहरे के पोर्स को कम करता और गलो भी लाता है। आप टमाटर के छिलके का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में भी कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बेसन और दही की जरूरत होगी। ब्लेन्डर में टमाटर का छिलका, बेसन और दही डाल कर अच्छे से पीस लें और इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़े… इंडियन बैंक में 300 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने आयु और चयन प्रक्रिया   

घर पर बनाए टोमॅटो पाउडर

आप टमाटर के छिलके का इस्तेमाल पाउडर बना कर सकते है और इस पाउडर को सब्जी में डालने से सब्जी का स्वाद भी बढ़ेगा। टमाटर के छिलके को सूरज की रोशनी में सुख लें। फिर इसमें लहसुन पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर पीस लें।

यह भी पढ़े… सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, बैंक को मिले निर्देश, व्यापारी, स्व सहायता समूह सहित किसानों को मिलेगा लाभ 

टोमॅटो फ्लेक्स बनाकर बढ़ाए पिज्जा का स्वाद

आप चाहे तो इसका इस्तेमाल फ्लेक्स बनाने में भी कर सकते हैं। इसक लिए एक ट्रे में छिलके के छोटे छोटे टुकड़े रखे और फिर 5-8 मिनट इसे बेक कर दें। अब बाहर निकाल कर इसे क्रश कर दें। स्वादानुसार नमक और लहसुन पाउडर मिलाना ना भूले। अब आप इसका इस्तेमाल सीजनिंग की तरह कर सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश केवल शिक्षित करना है। कृपया कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।    

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews