मिनटों में करें परफेक्ट Wedding Makeup, बस फॉलो करना होगी ये 6 स्टेप्स

जब भी शादी या फिर किसी पार्टी में जाने की बात आती है। हम सभी परफेक्ट दिखना चाहते हैं। अगर इस वेडिंग सीजन आप भी ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो हम आपको स्टेप बाय स्टेप मेकअप करने के तरीके बताते हैं।
Makeup Trends

Wedding Makeup: शादियों का सीजन खत्म हो चुका है और एक बार फिर सभी लोग अपने-अपने लुक को बेहतर बनाने में जुटे हुए नजर आएंगे। जिनकी शादी होती है केवल वही नहीं बल्कि जिनके घर में शादी होती है या जिन्हें किसी पार्टी में शामिल होना होता है वह भी अपने लुक का बहुत ध्यान रखते हैं। शादी के हर फंक्शन के हिसाब से हमारे पास अलग-अलग आउटफिट होते हैं। इन आउटफिट के साथ हम ज्वेलरी और फुटवियर भी तैयार ही रखते हैं।

इन सारी चीजों के बाद बचता है मेकअप जो बाकी चीजों की खूबसूरती को एनहांस करने का काम करता है। मेकअप से हमारा लुक ज्यादा परफेक्ट नजर आता है। अगर आप भी इस शादी सीजन में मेकअप को लेकर परेशान हैं। आपको समझ नहीं आ रहा कि किस तरह से परफेक्ट मेकअप करना चाहिए तो हम आपको स्टेप बाय स्टेप इसकी जानकारी देते हैं।

ऐसे करें वेडिंग मेकअप (Wedding Makeup)

क्लींजिंग

मेकअप शुरू करने से पहले सबसे पहले चेहरे को साफ करना जरूरी है। अच्छा मेकअप करने से पहले यह जरूरी हो जाता है कि आपकी स्किन साफ रहे। आपको अपनी स्किन को सूट करने वाले फेस वॉश का उपयोग कर इसे साफ करना होगा।

प्राइमर

किसी भी मेकअप को अगर परफेक्ट बनाना है तो प्राइमर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। किसी ऐसे प्राइमर का इस्तेमाल करें जो आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक शील्ड की तरह काम करें।

फाउंडेशन

अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो मॉइश्चराइजिंग फाउंडेशन का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। इसकी मदद से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

कंसीलर

चेहरे पर जो डार्क स्पॉट है उसे छुपाने में कंसीलर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से इसका चयन करना चाहिए। जिन भी जगह पर डार्क स्पॉट्स है आप कंसीलर वहां अप्लाई कर सकती हैं।

आई मेकअप

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में आई मेकअप का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आई मेकअप में आईशैडो, काजल, आईलाइनर और मस्कारा यूज होता है। आप कोई भी न्यूड शेड या फिर अपने आउटफिट से मैच करता शेड इस्तेमाल कर सकते हैं।

लिपस्टिक

मेकअप कंप्लीट होने के बाद आखिरी स्टेप लिपस्टिक अप्लाई करना होती है। आप अपना कोई भी पसंदीदा कलर अप्लाई कर सकती हैं या फिर कंट्रास्ट लुक भी अपनाया जा सकता है। न्यूड लिपस्टिक काफी प्यारी लगती है और यह यूनिक लुक देने का काम करती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews