सर्दियों में मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम, ड्राइनेस होगी दूर, दिखेगा नेचुरल ग्लो

सर्दियों में मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम, ड्राइनेस होगी दूर, दिखेगा नेचुरल ग्लो

Winter Makeup Tips: सर्दियों के आते ही त्वचा संबंधी कई समस्याएं होने लगती है। इसलिए सर्दियों में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। इस मौसम में त्वचा बेजान और रूखी महसूस होती है। उन लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है जिनकी त्वचा ड्राई रहती है। अगर आपकी भी त्वचा ड्राई है और सर्दियों के मौसम में किसी फंक्शन या शादी को अटेंड करने के लिए आप मेकअप करना चाहते है, तो मेकअप करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें। हम आपको जो मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं, उनको अपनाने से चेहरा ग्लो करने लगेगा और ड्राइनेस महसूस नहीं होगी।

सर्दियों में मेकअप करने से पहले जरूर करें यह काम

चेहरे पर मसाज करें

सर्दियों के मौसम में आप जब भी मेकअप करें तो उससे पहले उंगलियों की मदद से चेहरे पर करीबन 2 से 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज के बाद चेहरे को हाथ से थपथपा लें। ऐसा करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है और त्वचा सॉफ्ट हो जाती है। इसके अलावा मेकअप अच्छी तरह से स्किन में सेट हो जाता है।

ग्लॉसी मेकअप प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

अगर आप सर्दियों में ड्राइनेस की समस्या से दूरी पाना चाहती हैं, तो अपने मेकअप में ग्लॉसी मेकअप प्रोडक्ट को शामिल करें। वैसे आजकल लोग ज्यादातर मैट वाला मेकअप करना पसंद करते हैं। लेकिन यह सर्दियों के मौसम के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए ग्लॉसी बेस वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। यह सर्दियों में आपके मेकअप को बहुत अच्छा लुक दे सकता है और ड्राईनेस से आपको दूर रख सकता है।

पाउडर से बनाएं दूरी

सर्दियों के मौसम में जितना हो सके पाउडर से दूरी बनाएं। जिनकी त्वचा ड्राई रहती है उन लोगों को सर्दियों के मौसम में पाउडर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। पाउडर से चेहरा काफी ड्राई लग सकता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में लिक्विड और क्रीमी बेस वाले क्रीम और फाउंडेशन ही खरीदें।

फाउंडेशन में क्रीम या तेल मिलाएं

सर्दियों के मौसम में फाउंडेशन लगाने के दौरान फाउंडेशन में दो बूंद क्रीम या फिर तेल मिलाएं। फाउंडेशन में तेल या क्रीम मिलाकर लगाने से मॉइश्चराइजर अच्छा बना रहता है। फिर इस फाउंडेशन को धीरे-धीरे अपने हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरा ड्राई नहीं दिखेगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews