क्या आप भी पेपर कप में पीते हैं चाय, हो जाएं सतर्क, जानें इसके नुकसान

क्या आप भी पेपर कप में पीते हैं चाय, हो जाएं सतर्क, जानें इसके नुकसान

Paper Cup Side Effects : चाय या फिर कॉफी लोग बहुत अधिक पीते हैं। इनके शौकीन अक्सर टपरी, कैफे आदि में जमावड़ा लगाते हैं जोकि आजकल लोगों के बीच फैशन भी बन चुका है। यदि आप गली-मोहल्ले या मुख्य सड़क पर चाय की एक छोटी सी दुकान खोल लें, तो वहां पर आपकी कमाई हजारों में हो सकती है क्योंकि इन दिनों हर नौजवान चाय पीने वहां पहुंचते हैं। इस दौरान वह नए-नए तरह के फ्लेवर की चाय टेस्ट करना पसंद करते हैं। बहुत लोग तो दिन की शुरुआत ही चाय से करते हैं।

बता दें कि पहले चाय मिट्टी के भाड़ में मिलती थी, लेकिन अब टेक्नोलॉजी हाई होने के साथ ही दुकान, ऑफिस, आदि में डिस्पोजल यानी कागज वाले कप में मिलने लगी है। हालांकि, लोग उसमें चाय तो पी लेते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि यह कब शरीर को बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित करता है। आइए जानते हैं पेपर कप में चाय पीने के नुकसान…

डायरिया

पेपर से बने कप हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। दरअसल, पेपर कप में चाय डालने पर इसमें केमिकल घुल जाता है। जिनसे इस पेपर कप को तैयार किया जाता है और जब आप इसे पीते हैं, तो इसके साथ ही वह केमिकल्स आपके पेट में प्रवेश करता है, जिससे अपच और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती है।

टॉक्सिन

पेपर कप को बनाने में उपयोग किए जाने वाले केमिकल्स में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में टॉक्सिन जमा होने का कारण बन सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले केमिकल्स कभी-कभी लंबे समय तक कप में ही स्थिर रहते हैं और जब वे गर्म चाय या कॉफी के संपर्क में आते हैं, तो वे शरीर में नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

किडनी

पेपर के कप में चाय पीने से किडनी पर असर पड़ता है। बता दें कि जो टॉक्सिन शरीर में जमा होते हैं, वह सीधे किडनी को इफेक्ट करते हैं। जिसके कारण आगे चलकर बहुत सी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते इन सब बातों को ध्यान में रखकर पेपर कप के अधिक यूज से बचें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews