General Knowledge: क्या आप जानते हैं किसे मिलती है Z सिक्योरिटी, कौन करता है इसका फैसला? पढ़ें यह खबर

General Knowledge: क्या आप जानते हैं किसे मिलती है Z सिक्योरिटी, कौन करता है इसका फैसला? पढ़ें यह खबर

General Knowledge: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जल्द ही देश में मतदान प्रिक्रिया शुरू हो जाएगी। दरअसल चुनाव आयोग ने इसके लिए तारीखों का एलान कर दिया हैं। वहीं तारीखों का एलान हो जाने के बाद अब देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरो-शोरों से की जा रही है। लेकिन इससे पहले अब पूरे देश में एक खास विषय पर चर्चा हो रही हैं। दरअसल हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को सरकार ने सशस्त्र कमांडो की जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। जानकारी के अनुसार यह फैसला गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। तो चलिए इस खबर में जानते हैं कि Z सिक्योरिटी कैसे मिलती है।

जानिए कैसे मिलती हैं यह सुरक्षा?

दरअसल किसी भी व्यक्ति को सिक्योरिटी देना है या नहीं देना है इसका फैसला देश का गृह मंत्रालय करता है। यह सुरक्षा महत्वपूर्ण हस्तियों को मिली होती हैं, जैसे वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह को यह सुरक्षा मिली हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी यह सुरक्षा मिली है। वहीं इसके साथ आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत समेत कुछ अन्य बड़ी हस्तियों को यह सुरक्षा प्राप्त हैं।

वहीं आपको बता दें कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के बाद ही अभिनेता, क्रिकेटर्स जैसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भी कई प्रकार की सुरक्षा दी जाती है। दरअसल सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार ही यह पर तय किया जाता है, कि किस हस्ती को कौन-सी कैटेगरी की वीवीआईपी सुरक्षा प्रदान करना हैं।

जानकारी के अनुसार हमारे देश में आमतौर पर पांच तरह सुरक्षा कैटेगरी सरकार द्वारा प्रदान कराई जाती हैं। जिनमें Z+, Z, Y+, Y और X ये पांच तरह की सिक्योरिटी प्रदान की जाती हैं। दरअसल यदि आपको एक उदाहरण दिया जाए तो साल 2020 में सुरक्षा एजेंसी की एक रिपोर्ट के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को CRPF की Y+ श्रेणी की सुरक्षा सरकार द्वारा कराई गई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews