क्या लिपस्टिक लगाने से सच में काले हो जाते हैं होंठ? जानिए

अक्सर लड़कियां रोज़ाना लिपस्टिक यूज़ करती हैं। लेकिन कई बार सुनने को मिलता है कि इससे होंठ काले हो जाते हैं। क्या ये सच है या सिर्फ एक अफवाह? चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह और वो आसान टिप्स, जिनसे आप अपने होंठों को नेचुरली गुलाबी रख सकती हैं।
Lipstick

लड़कियों की डेली मेकअप रूटीन में लिपस्टिक (Lipstick) ज़रूर शामिल होती है। लेकिन कई बार ये डर सताता है कि कहीं इससे होंठ काले तो नहीं हो जाएंगे। असल में, कुछ लिपस्टिक में लैड, कैमिकल प्रिज़र्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर होते हैं। अगर इनका ज़्यादा इस्तेमाल किया जाए या रातभर होंठों पर लगा रह जाए, तो होंठ ड्राई होकर अपना नेचुरल रंग खो सकते हैं।

सस्ती या लोकल लिपस्टिक में तो हानिकारक केमिकल्स और भी ज़्यादा होते हैं। इसके अलावा अगर आप एक्सपायर्ड लिपस्टिक यूज़ करते हैं या बिना लिप बाम लगाए लिपस्टिक लगा लेते हैं, तो इससे भी होंठ रफ और डार्क हो सकते हैं। यानी लिपस्टिक से होंठ काले होने की आशंका तो है, लेकिन ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कौन-सी लिपस्टिक और किस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं।

होंठ काले होने के दूसरे कारण

होंठ सिर्फ लिपस्टिक से ही नहीं, और भी कई वजहों से काले पड़ सकते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है, पानी कम पीते हैं या धूप में बिना लिप बाम लगाए बाहर जाते हैं, तो इससे भी होंठों का कलर डल और डार्क हो सकता है।

इसके अलावा धूम्रपान, कैफीन का ज़्यादा सेवन और बार-बार होंठ चाटने की आदत भी होंठ काले करने का बड़ा कारण है। कई बार हार्मोनल बदलाव, एलर्जी या कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट की वजह से भी होंठों का कलर बदल सकता है।

अगर आप लगातार सस्ती लिपस्टिक या एक्सपायर्ड प्रोडक्ट यूज़ कर रहे हैं, तो इससे होंठों की स्किन रफ और पिगमेंटेड हो जाती है। ऐसे में होंठों की नेचुरल गुलाबी रंगत चली जाती है।

होंठ काले होने से कैसे बचाएं?

  • अगर आप चाहती हैं कि होंठ हमेशा सॉफ्ट और गुलाबी बने रहें, तो कुछ आसान बातें ध्यान रखिए। सबसे पहले, लिपस्टिक लगाने से पहले और बाद में लिप बाम ज़रूर लगाएं। इससे होंठ मॉइश्चराइज़ रहेंगे।
  • रात में कभी भी लिपस्टिक लगाकर न सोएं। हर रात सोने से पहले लिपस्टिक अच्छी तरह साफ करें और लिप बाम या नारियल तेल लगाएं। हफ्ते में दो बार शुगर और शहद से होंठों की हल्की स्क्रबिंग करें, ताकि डेड स्किन हट जाए।
  • सूरज की तेज़ धूप में SPF वाला लिप बाम लगाकर ही बाहर जाएं। जितना हो सके, धूम्रपान और कैफीन से बचें। साथ ही, दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
  • लिपस्टिक हमेशा ब्रांडेड और अच्छी क्वालिटी की ही खरीदें। लोकल या सस्ती लिपस्टिक के चक्कर में अपनी स्किन और होंठ खराब न करें। और हां, लिपस्टिक की एक्सपायरी डेट भी ज़रूर चेक करें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews