Gardening Tips: क्या बार-बार सूख जाता है शमी का पौधा, तो हो सकती है ये गलतियां, करें निवारण

gardening tips

Gardening Tips: बहुत लोगों को घर में पेड़-पौधे उगाने का बहुत शौक होता है। कुछ लोग अपने घर का एक हिस्सा गार्डन में तब्दील कर देते हैं तो वहीं कुछ लोग घर की बालकनी और छत पर तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। इन्हीं पौधों में से कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। आज हम खासतौर पर बात कर रहे हैं शमी के पौधे की। हिंदू धर्म में शमी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि शमी के पौधे में भगवान शनि देव और भगवान शंकर का वास होता है। रोजाना शमी के पौधे में जल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति भी होती है।

रोजाना जल चढ़ाने के बावजूद भी कुछ कारणों की वजह से शमी का पौधा सूखने और मुरझाने लगता है। इस वजह से बहुत लोगों को यह गलतफहमी होती है कि शायद शमी के पौधे को और ज्यादा पानी की जरूरत है बल्कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। ज्यादा पानी डालने से पौधे की जड़ों में नुकसान पहुंचता है और जड़ें सड़ने लग जाती है। अगर आपका भी शमी का पौधा मुरझाने और सूखने लगा है तो आज हम आपको बताएंगे कि किन-किन उपायों को करने से आप अपने शमी के पौधे को हरा भरा बना सकते हैं।

शमी के पौधों को हरा भरा बनाना चाहते हैं तो ना करें ये गलतियां

1. ज्यादा पानी न दें

शमी का पौधा सूखने पर कई लोग ज्यादा पानी देना शुरू कर देते हैं। यह गलत है। शमी के पौधे को नियमित रूप से पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन आवश्यकता से अधिक पानी न दें यह पौधे को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप ज्यादा पानी देंगे तो पौधे की जड़ें सड़ने लगेगी।

2. पौधे को सीधे धूप में न रखें

शमी का पौधा सूखने का दूसरा कारण है, इसे ज्यादा देर तक छांव में रखना। शमी के पौधे को पर्याप्त धूप की जरूरत होती है। छांव में रखने से पौधे की मिट्टी की नमी कम हो जाती है। इसलिए शमी के पौधे को धूप में रखना बहुत जरूरी होता है।

3. खाद का रखें ध्यान

पौधों को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर खाद डालनी चाहिए। खाद से पौधों को पोषक तत्व मिलते हैं। जो उन्हें हरा भरा रखने में मदद करते हैं। अक्सर लोग खाद को नजरअंदाज कर देते हैं जिस वजह से पौधों में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और वह सूखने लगता है।

इन बातों का भी ध्यान रखें

शमी के पौधे को ज्यादा पानी न दें। इससे पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं। शमी के पौधे को खाद देते समय ध्यान रखें कि खाद बहुत ज्यादा न हो। इससे पौधे की जड़ें जल सकती हैं। शमी के पौधे को कीटनाशक का प्रयोग करते समय ध्यान रखें कि कीटनाशक बहुत ज्यादा न हो। इससे पौधे की पत्तियां जल सकती हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews