Modern Dating रिलेशनशिप में बढ़ रहा है “ना पूछो, ना बताओ” ट्रेंड, जानें वजह

रिलेशनशिप में पार्टनर एक-दूसरे के चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार रखने के लिए तमाम कोशिश करते हैं। प्यार जिंदगी को खूबसूरत बनाता है।
Relationship Tips

Modern Dating Relationship Tips : प्यार एक ऐसा एहसास है, जो सबसे खास और अलग होता है। किसी भी रिश्ते में विश्वास और भरोसा होना बहुत जरूरी है। इसमें कोई शर्त नहीं होती, बल्कि प्रेमी एक-दूसरे को वैसे ही स्वीकार करते हैं। जैसे वह होते हैं रिलेशनशिप में पार्टनर एक-दूसरे के चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार रखने के लिए तमाम कोशिश करते हैं। प्यार जिंदगी को खूबसूरत बनाता है।

आजकल के रिलेशनशिप में Don’t Ask, Don’t Tell ट्रेंड का चालान तेजी से बढ़ रहा है। इसका मतलब है “ना पूछो, ना बताओ”। आइए जानते हैं विस्तार से…

मॉडर्न डेटिंग ट्रेंड अपना रहे कपल्स

रिश्ते में पार्टनर एक-दूसरे से प्राइवेसी भी बनाए रखना चाहते हैं और एक दूसरे पर भरोसा भी करना चाहते हैं। इसलिए वह मॉडर्न डेटिंग के ट्रेंड को अपना रहे हैं। यह एक तरीके का समझौता है, जब पार्टनर्स रिलेशनशिप में रहते हुए अपनी कुछ बातों को एक-दूसरे के साथ शेयर नहीं करते। इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए कपल्स एक-दूसरे के मामले में दखलंदाजी नहीं करते, बल्कि वह रिश्ते की शुरुआत में सब कुछ एक-दूसरे के साथ क्लियर कर लेते हैं, ताकि आगे चलकर उन्हें किसी तरह की दिक्कत ना हो।

जानें वजह

ऐसे रिश्ते में कपल्स एक-दूसरे से खुलकर बातचीत नहीं करते हैं। “ना पूछो, ना बताओ” ट्रेन को फॉलो करते हुए। अपने रिश्ते को खराब नहीं करना चाहते। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एक-दूसरे के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी करने पर रिश्तो में दरार पड़ने लगती है, दूरियां बढ़ने लगती है। इससे एक-दूसरे के प्रति मन में नफरत भी पैदा होने लगता है, इसलिए लोग ऐसा करने से बचते हैं। रिलेशनशिप में पार्टनर्स आजाद भी रहना चाहते हैं, इसलिए भी वह इस ट्रेंड को फॉलो करते हैं, ताकि बिना रोक-टोक के वह आजादी से अपनी लाइफ को जी सके। साथ ही अपने रिलेशनशिप को भी निभा सके।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews