इन पौधों को गमले में लगाने की भूल न करें, वरना सारी मेहनत हो जाएगी बेकार

अगर आप गमले में कुछ भी उगाने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए. कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो गमले में ठीक से पनप नहीं पाते और आपकी मेहनत बेकार जा सकती है. सही जानकारी के बिना इन्हें लगाने से न तो ये पौधे (Plant)अच्छे से बढ़ते हैं और न ही आपको मनचाहा परिणाम मिलता है.
Plant Care

घर में रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे (Plant) लगाने का शौक लगभग सभी को होता है. अपने इसी शौक़ के चलते लोग न सिर्फ़ घर में तरह-तरह के फूलों वाले पौधे लगाते हैं बल्कि कई लोग तो मौसमी सब्ज़ियों और फलों के पौधे भी अपने घरों में लगाने लगे हैं. जिन लोगों के घर में ज़्यादा जगह होती है वे लोग अपने घर का एक हिस्सा गार्डन के रूप में बदल देते हैं, वहीं जिन लोगों के घर में ज़्यादा जगह नहीं होती है वे लोग अपने घर की बालकनी या फिर छत पर तरह तरह के पौधे लगाते हैं.

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पौधे लगाना तो बहत ही आसान होता है लेकिन पौधों की देखभाल करना बच्चे की देखभाल करने से कम नहीं है. पौधे लगाना न सिर्फ़ घर की सुंदरता को बढ़ावा देता है बल्कि पर्यावरण को भी सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है. पौधे तरह तरह के होते हैं, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो काम देखभाल के बावजूद भी ठीक से बढ़ जाते हैं, तो वहीं कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो देखभाल के बावजूद भी ठीक से बढ़ नहीं पाते हैं. कई बार लोग घर के बाहर पौधे लगाने से कतराते हैं, क्योंकि बाहर लगाए गए पौधों को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है. ऐसे में सबसे ज़्यादा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आख़िर गमले में किस तरह के पौधे लगाना चाहिए, वरना आपकी पूरी मेहनत बर्बाद हो सकती है, चलिए फिर जान लेते हैं कि किस तरह के पौधों को कभी भी गमले में नहीं लगाना चाहिए.

इन पौधों को गमले में लगाने की भूल न करें

गन्ने का पौधा

कभी भी भूलकर भी गन्ने के पौधे को गमले में नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि इस पौधे को हद से ज़्यादा पानी की आवश्यकता होती है साथ ही साथ धूप की भी आवश्यकता होती है. इसलिए इस पौधे को हमेशा खुले में लगाना चाहिए, जिससे कि इसे बढ़ने के लिए पर्याप्त चीज़ें मिल सके. इसकी जोड़े गमले में समाने लायक नहीं होती है, जिससे कहीं न कहीं इसका विकास रुक जाता है.

कटहल का पेड़

कटहल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. अगर आप भी कटहल का पेड़ गमले में लगाने का विचार कर रहे हैं तो तुरंत भूल जाए, क्योंकि यह एक ऐसा पौधा है जैसे भूलकर भी गमले में नहीं लगाया जा सकता है. कटहल के पेड़ की जड़ें बहुत अधिक जगह लेती हैं, अगर आप इसे गमले में लगाएंगे तो आपकी पूरी मेहनत बेकार चली जाएगी. इस पौधे को हमेशा खुले में लगाना चाहिए.

नारियल का पेड़

नारियल का पेड़ बहुत ही लंबा होता है, इसे कभी भी गमले में नहीं लगाया जा सकता है. इसकी जड़ों को फैलने के लिए काफ़ी जगह की आवश्यकता होती है, ऐसे में अगर आप गली में इस पेड़ को लगाएंगी तो आपकी पुरानी मेहनत बर्बाद चली जाएगी, क्योंकि यह पौधा गमले में ठीक से बढ़ नहीं पाएगा. गमले में लगाने से यह पौधा सूख जाएगा, इसलिए इसे हमेशा मैदान या फिर खुले में ही लगाना चाहिए.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews