Dream Astrology: ऐसे 3 सपने जो देते हैं अनहोनी होने के संकेत, हो जाएं सतर्क

Secret of Dreams

Dream Astrology : सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का महत्वपूर्ण महत्व होता है, जिसमें सपनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। बता दें कि सपनों का हमारी किस्मत से डायरेक्ट कनेक्शन होता है। खासकर उन सपनों का जो रात के अंत में यानी ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए हो। अक्सर बड़े-बुजुर्गों द्वारा यह बताया गया है कि भोर का सपना सच हो जाता है। सपने अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के होते हैं। जिस पर अपना कोई वश नहीं होता, लेकिन इनमें से कुछ सपने ऐसे होते हैं जो अनहोनी होने का संकेत माने जाते हैं। इसके लिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उन चार चीजों के बारे में बताएंगे जो काफी अशुभ माने जाते हैं।

Secret of Dreams

अनहोनी होने के 3 संकेत

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर अपने सपने में ऊंट देखा है तो यह काफी अशुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ है कि बहुत ही जल्दी आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं या फिर कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है, जिससे बचने के लिए आपको बहुत ही सावधानी से गाड़ी चलाना चाहिए।
  • सपने में अगर आप अपने आसपास बॉडीगार्ड को देख रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि आप या आपका कोई खास हादसे का शिकार हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने देखने पर आपको फौरन अलर्ट हो जाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से रोका जा सके।
  • अगर आप सपने में जलते हुई अगरबत्ती देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके घर में किसी की मौत हो सकती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने शुभ नहीं माने जाते क्योंकि अक्सर देवी-देवताओं के अलावा मरने के बाद शव के पास अगरबत्ती जलाई जाती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews