पीरियड्स के दौरान मिलेगी दर्द से राहत, करें इस खास ड्रिंक का सेवन, घर पर ऐसे बनाएं

पीरियड्स के दौरान मिलेगी दर्द से राहत, करें इस खास ड्रिंक का सेवन, घर पर ऐसे बनाएं

Drink To Relief Menstrual Pain: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी परेशानियां होती है। कमर, पेट और पूरे शरीर में दर्द और ऐंठन होता है। साथ ही कमजोरी और मूड स्विंग्स बेहद होता रहता है। खानपान के सीधा असर आपके पीरियड्स के दिनों पर पड़ता है। इस दौरान जीरा और धनिया का पानी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

धनिया और जीरा के पानी एंटी-स्पास्मोडिक, एंटीऑक्सीडेंट्स और anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं । इसका सेवन करने से सूजन कम होता है। गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दूर होती है। यह हार्मोन को भी संतुलित करता है, जिससे मूड स्विंग्स भी कम होता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।  साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती।

आप घर पर आसानी से जीरा-धनिया का पानी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी गर्म करें। अब एक छोटा चम्मच धनिया का बीजऔर  एक छोटा चम्मच जीरा का बीज डालकर अच्छे से उबाल लें। 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें। इसे अच्छे से छानकर एक गिलास या कप में निकाल लें। अब इसका सेवन करें। दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करना लाभकारी माना जाता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews