Nautapa Heat: नौतपा में इन ड्रिंक्स को पीने से गर्मी से मिलेगी राहत, बनी रहेगी शरीर में ठंडक, घर पर ही करें तैयार

Nautapa Heat: गर्मियों में लोगों को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की समस्या अक्सर होती है। ऐसे में आप कुछ ऐसे ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जो आपको इस दौरान बचा कर रखेंगे।
Nautapa Heat: नौतपा में इन ड्रिंक्स को पीने से गर्मी से मिलेगी राहत, बनी रहेगी शरीर में ठंडक, घर पर ही करें तैयार

Nautapa Heat: देशभर में इस समय नौतपा का समय चल रहा है। नौतपा के समय पूरे 9 दिन सूरज की किरणें सीधा धरती पर पड़ती हैं जिस वजह से तापमान लगातार बढ़ता जाता है। ऐसे में आप खुद को इस भीषण गर्मी से बचाने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं, इससे आपके शरीर को आराम मिलेगा।

बेल का शर्बत

इन दिनों बेल का शर्बत पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। गर्मी के मौसम में बेल का शर्बत शरीर को ठंडा रखने का साथ साथ पेट की जलन को भी शांत करता है वहीं ये आपको यूरिन इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। नौतपा के समय खासतौर पर आपको इसका सेवन करना चाहिए। अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो उस समय भी बेल का शर्बत आपके लिए लाभकारी साबित होता है।

नींबू पानी

नींबू का इस्तेमाल तो इन दिनों विशेषकर करना चाहिए। आप अगर कुछ और नहीं पीना चाहते हैं तो कम से कम हर दिन 3 से 4 गिलास नींबू पानी जरूर पिएं। दरअसल, नींबू पानी आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देता है। इसके साथ ही शरीर में ये सोडियम, ग्लूकोज और ऊर्जा का स्तर बनाए रखता है। हालांकि रात को नींबू पानी पीने से बचें।

सत्तू पानी

सत्तू आपके शरीर को पोषण देने के साथ ही ठंडक और बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देता है। गर्मी के मौसम में खासतौर पर चने का सत्तू और चावल का सत्तू सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो सत्तू को ताजे या ठंडे पानी में घोलकर इसमें शहद या बूरा मिलाएं और इसे पी लें। नौतपा के दौरान जब भी आप बाहर निकलें तो उससे पहले सत्तू का सेवन जरूर करें। इससे नौतपा की भीषण गर्मी झेलने की ताकत तो मिलेगी ही साथ ही लू का असर भी नहीं होगा।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews