गलत देखभाल से बाल हो रहे हैं ड्राय और डैमेज? जानिए कैसे अपने हेयर टाइप के हिसाब से करें सही केयर

हर हेयर टाइप के अलग ज़रूरत होती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल लंबे समय तक स्वस्थ, चमकदार और मज़बूत बने रहे, तो उनके नेचर के हिसाब से उन्हें ट्रीट करें। बिना सोचे समझे कोई भी प्रॉडक्ट लगाने से नुक़सान हो सकता है।
Hiar Care

हर किसी के बाल अलग होते हैं किसी के सिल्की और स्ट्रेट तो किसी के वेवी या कर्ली । लेकिन अधिकतर लोग बिना अपने हेयर टाइप को समझें बालों की देखभाल (Hair Care Tips) करते हैं और फिर शिकायत करते रहते हैं कि बाल ड्राय हो गए हैं, टूट रहे हैं या फिर बालों की चमक खो गई है।

अगर आपको भी यही गलती कर रहे हैं तो अब सावधान होने की ज़रूरत है। बालों की सही केयर उनकी ज़रूरत के हिसाब से करनी चाहिए। इन चीज़ों का ध्यान रखने के बाद ही आपको हेल्दी, चमकदार और घने बाल मिलेंगे। चलिए हम आपको हर टाइप के हेयर केयर के बारे में बताते हैं।

बालों की देखभाल में सबसे जरूरी है हेयर टाइप को पहचानना

1. स्ट्रेट हेयर

सीधे यानी स्ट्रेट बालों में ऑयल जल्दी फैलता है जिससे वे चिपचिपे दिखने लगते हैं। इसलिए ऐसे बालों को बहुत हेवी ऑयलिंग की जरूरत नहीं होती। हर 2-3 दिन में माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं और नॉन-ग्रीसी कंडीशनर का इस्तेमाल करें। साथ ही स्कैल्प की सफाई पर ध्यान दें क्योंकि इस हेयर टाइप में डैंड्रफ और पसीना जल्दी जमा होता है, जिससे बाल गिरने की परेशानी बढ़ सकती है।

2. वेवी हेयर

वेवी बाल न तो पूरी तरह स्ट्रेट होते हैं, न ही पूरी तरह कर्ली। ऐसे बाल जल्दी फ्रिज़ी और डल दिखने लगते हैं। इनके लिए डीप कंडीशनिंग ज़रूरी है। हफ्ते में एक बार कोकोनट मिल्क या दही का हेयर मास्क लगाएं और बालों को सुलझाते समय वाइड टूथ कंघी का उपयोग करें। लीव-इन कंडीशनर या हेयर सीरम लगाने से बालों में शाइन बनी रहती है और वे टूटते भी नहीं।

3. कर्ली हेयर

कर्ली बालों को सबसे ज़्यादा हाइड्रेशन और कोमल ट्रीटमेंट चाहिए। इस हेयर टाइप में बालों की नमी जल्दी खो जाती है और बाल उलझ जाते हैं। ऐसे में सल्फेट-फ्री शैम्पू और हैवी क्रीम-बेस्ड कंडीशनर का इस्तेमाल करें। बालों को रोज़ ब्रश करने की बजाय उंगलियों से सुलझाएं और हेयर ऑयलिंग में अरंडी या जोजोबा ऑयल इस्तेमाल करें जिससे बालों में मॉइस्चर लॉक हो सके।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews