अब रूखे-बेजान बाल भी लगेंगे सिल्की, जानिए फ्लैक्स सीड्स मास्क से घर पर हेयर बोटॉक्स ट्रिक

अगर आपके बाल टूट रहे हैं, रूखे हो गए हैं या उनमें चमक बिल्कुल खत्म हो गई है, तो सलून नहीं, घर पर ही पाएं हेयर बोटॉक्स जैसा असर। फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज से बना ये हेयर मास्क दे सकता है आपको नैचुरल स्मूद और शाइनी बाल।
Dry Hair Treatment

क्या आपके बाल हर मौसम में उलझे, रूखे और बेजान से दिखते हैं? क्या हेयरफॉल, डैंड्रफ या स्प्लिट एंड्स जैसी समस्याएं आपको बार-बार परेशान करती हैं? साथ ही, क्या हर महीने पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करना अब आपको बोझ लगने लगा है? तो समझ लीजिए कि आपको अब जरूरत है एक ऐसे घरेलू नुस्खे की (Dry Hair Treatment) जो सस्ता भी हो और असरदार भी।

बात हो रही है फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीजों से बने हेयर मास्क की। ये नुस्खा ना सिर्फ आपके बालों को पोषण देता है, बल्कि ब्यूटी एक्सपर्ट्स इसे हेयर बोटॉक्स का नेचुरल और सेफ विकल्प भी मानते हैं। बिना किसी केमिकल के, घर पर तैयार ये मास्क आपके बालों को स्मूद, शाइनी और मजबूत बना सकता है, वो भी कम खर्च में और बिना किसी साइड इफेक्ट के।

नैचुरल हेयर बोटॉक्स जो दे बालों को नई जान

फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें अंदर से रिपेयर करते हैं। इसका जेल टेक्सचर बालों में अच्छी तरह से समा जाता है और बालों को स्मूद, फ्रिज़-फ्री और चमकदार बनाता है।

घर पर फ्लैक्स सीड्स मास्क बनाना बेहद आसान है। एक चम्मच अलसी को एक कप पानी में उबालें, जब यह जेल जैसा बन जाए तो छानकर ठंडा करें। इसमें आप चाहें तो कुछ बूंदें नारियल तेल या एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। इसे बालों में जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं और 30-45 मिनट बाद धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में 1-2 बार अपनाएं और कुछ ही हफ्तों में फर्क साफ नजर आने लगेगा।

रूखे-बेजान बालों के लिए क्यों जरूरी है घरेलू हेयर ट्रीटमेंट?

आज के समय में प्रदूषण, स्ट्रेस और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से बालों की नेचुरल चमक खोती जा रही है। बाजार में मिलने वाले हेयर बोटॉक्स या केराटिन ट्रीटमेंट महंगे भी होते हैं और लंबे समय तक इनका इस्तेमाल बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

ऐसे में घर पर किया गया नैचुरल हेयर ट्रीटमेंट न सिर्फ सस्ता होता है, बल्कि इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। फ्लैक्स सीड्स का मास्क उन लोगों के लिए भी बेहतरीन है जो हेयर फॉल, डैंड्रफ या स्कैल्प इरिटेशन से जूझ रहे हैं। इस नुस्खे को आजमा चुकी कई महिलाओं का कहना है कि उनके बालों में अब पहले से ज्यादा मजबूती और चमक है।

बदलते मौसम में कैसे रखें बालों की हेल्थ का ख्याल?

गर्मी, उमस और बारिश जैसे मौसम बालों की हालत और भी खराब कर सकते हैं। ऐसे में बालों को हफ्ते में दो बार डीप कंडीशनिंग देना ज़रूरी है। केमिकल वाले सीरम या स्प्रे से बेहतर है कि आप नेचुरल उपाय जैसे फ्लैक्स सीड्स जेल, एलोवेरा, आंवला या शीकाकाई पाउडर का इस्तेमाल करें। साथ ही, प्रोटीन रिच डाइट, भरपूर पानी और स्ट्रेस कम करना भी बालों की सेहत के लिए जरूरी है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews