Video : खाइये रसगुल्लों की चाट, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी

Video : खाइये रसगुल्लों की चाट, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो यकीनन चाट का स्वाद आपको खूब भाता होगा। हमारे यहां अलग अलग जगहों पर तरह-तरह की चाट मिलती है। आलू चाट, छोटे चाट, आलू छोले चाट, पेटीज चाट, पापड़ी, कचोरी, समोसा चाट सहित इसके सैंकड़ों वैरिएंट मौजूद है। इसी के साथ लोग नए नए प्रयोग भी करते रहते हैं। इसी कड़ी में अब आपके लिए पेश है रसगुल्लों की चाट।

Virat और Anushka ने शेयर की फैमिली फोटो, फैन्स ने पूछा- ‘कब दिखाएंगे बेटी का चेहरा’

जी हां..ये दोने में लज़ीज़ सा व्यंजन रसगुल्ले की चाट है जो पहली नजर में दही बड़े का आभास देती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स रसगुल्लों से रस निकालकर उसकी चाट बना रहा है। इसमें वो इमली की चटनी, दही और काजू किशमिश सब डालकर जायकेदार बना देता है। ये अनोखी चाट दिखने में तो काफी लज्ज़तदार है और इसे देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि देखकर खाने का मन करने लगा, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें ये कॉम्बिनेशन पसंद नहीं आ रहा। इनका कहना है कि अब बस यही देखना बाकी था। लेकिन लोग चाहे जो कहें..फूड एक्सपेरिमेंट की कड़ी में ये एक अच्छा प्रयोग है और कई लोग इसे ट्राय करने की बात भी कह रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews