पानी वाले पौधों की जड़ों पर जम जाती है काई? अपनाएं ये कारगर तरीके

Water Plants: पानी वाले पौधों की जड़ों पर काई जम जाना एक आम समस्या है, जो पौधों की सेहत को प्रभावित कर सकती है। इसे दूर करने के लिए कुछ कारगर तरीके अपनाए जा सकते हैं।
Water Plants

Water Plants: लोग अपने घर में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। कुछ लोग घर में शोपीस के तौर पर पानी वाले पौधे लगाते हैं यानी एक कांच के कंटेनर में पानी का पौधा लगा हुआ रहता है। पानी वाले पौधे जिन्हें हाइड्रोपोनिक पौधे भी कहा जाता है। यह एक ऐसी किस्म के पौधे होते हैं जो मिट्टी की बजाय पानी में उगते हैं। इन पौधों की यह खास बात रहती है कि इन्हें कम जगह में उगाया जा सकता है साथ ही साथ इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। इन पौधों को घर के अंदर और बाहर दोनों जगह पर लगाया जा सकता है। कुछ लोकप्रिय पानी वाले पौधों में मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, और स्नेक प्लांट शामिल है।

पानी वाले पौधों की जड़ों पर कई बार काई लग जाना एक आम समस्या है। यह ना केवल पौधों की सुंदरता को कम करती है बल्कि उसके स्वास्थ पर भी असर डालती है। जब पौधों में काई की परत जम जाती है तो पौधों को सांस लेने में दिक्कत होती है, साथ ही साथ पौधों को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसके कारण पौधों की ग्रोथ रुक जाती हैं, पत्तियां पीली पड़ जाती है और देखते ही देखते पौधा मर भी सकता है। यह समस्या आमतौर पर खराब जल निकासी, कम रोशनी और अधिक नमी के कारण होती है।

पौधे के तने की समस्या और काला पानी

यदि आपको ऐसा लग रहा है कि आपका पौधा काला पानी छोड़ रहा है और उसके तने पर पत्तियां नहीं आ रही है तो यह इस बात का संकेत हैं, कि आपके पौधे की जड़ों में कुछ गंभीर समस्याएं हैं। ऐसे में पौधे को अपनी जड़ों को फैलाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही होगी, जिससे उसकी ग्रोथ रुक गई हैं। इन समस्याओं को हल करने के लिए आपको पौधे को नए गमले में लगाना चाहिए और पुरानी मिट्टी को, सड़ी हुई जड़ों को हटा देना चाहिए।

पानी बदलना जरूरी

पानी वाले पौधों की सेहत बनाए रखने के लिए समय-समय पर उसके पानी को बदलना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपका पौधा बीमार है या उसके पानी का रंग बदल गया है तो तुरंत पानी बदल दें। पुराना पानी गंदा हो जाता है और उसमें खनिज और अन्य पदार्थ जमा हो जाते हैं, जो पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब आप पौधों में नया पानी डालेंगे तो उन्हें ताजा ऑक्सीजन मिलेगा साथ ही साथ पोषक तत्व भी मिलेंगे।

शैवाल (Algae) हटाने का तरीका

अगर आपके पानी के बर्तन में शैवाल निकल आए हैं तो उन्हें हटाने के लिए आप एक छोटे से चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको यह करना होगा कि धीरे से चम्मच को पानी में डालकर शैवाल को खुरचकर निकाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि एक बार में शैवाल शायद ही निकल पाए, इसलिए आपको इस प्रक्रिया को दोहराना पड़ सकता है। शैवाल हटाने के बाद बर्तन को अच्छी तरह से साफ कर लें।

शैवाल (Algae) खत्म करने का उपाय

अगर आप शैवाल को चम्मच से खुरचकर नहीं निकालना चाहते हैं, तो उसे मारने के लिए पानी में थोड़ी मात्रा में ब्लीच मिलाना एक अच्छा तरीका माना जाता है। अधिक मात्रा में ब्लीच पानी को दूषित कर सकता है इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि कम मात्रा में ही ब्लीच मिलाएं। ब्लीच मिलाने के बाद पानी को अच्छी तरह से हिला दें, ताकि ब्लीच पानी में समान रूप से घुल जाए। ब्लीच मिलाने के बाद कुछ समय के लिए पानी को छोड़ दें और फिर पानी को बदल दें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews