ईद के लिए खास नेल आर्ट डिज़ाइन, खूबसूरती ऐसी कि ठहर जाए हर नज़र, करें ट्राय

Eid special: ईद पर परफेक्ट लुक के लिए सिर्फ स्टाइलिश आउटफिट ही नहीं, बल्कि शानदार नेल आर्ट भी जरूरी है, ये खूबसूरत डिज़ाइन्स आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और हर नजर बस आप पर ही टिकी रहेगी।
Eid

Eid special: त्योहारों के मौक़े पर हम अपनी ख़ूबसूरती को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ते। चाहे बात स्टाइलिश कपड़ों की हो या फिर मेकअप की, हम हर छोटी से बड़ी चीज़ों पर ख़ास ध्यान देते हैं, ताकि हमारा त्योहार यादगार बन जाए साथ ही साथ तस्वीरें भी। अच्छे कपड़े , अच्छी हेयर स्टाइल, अच्छे फुटवियर के चलते अक्सर हमारे हाथ इस चमकदार तैयारी में पीछे रह जाते हैं।

कई लोग मैचिंग नेल पेंट है तो अपने हाथों में लगा लेते हैं, लेकिन उन्होंने फिर भी मन में संतुष्टि नहीं मिल पाती है। क्यों की जब हम सोशल मीडिया पर तरह-तरह के नेल आर्ट देखते हैं, तो हमारा मन भी करता है कि हम भी अपने नाखूनों में कुछ इस तरह की कला दिखाएं, जिससे कि हमारे हाथ ख़ूबसूरत नज़र आए। इसी के चलते हम आपके लिए कुछ ऐसे नेल आर्ट डिज़ाइन लेकर आएँ है, जिन्हें आप ईद के मौक़े पर ट्राई कर सकते हैं।

ईद मुबारक नेल आर्ट

अगर आप अपने हाथों की ख़ूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं तो यह नेल आर्ट आपको बहत पसंद आने वाला है। इस नेल आर्ट में ईद मुबारक लिखा हुआ नज़र आएगा। इसे तैयार करने के लिए पहले नक़ली नाखूनों को लगाया जाएगा, इसके बाद बेस तैयार किया जाएगा। फिर ग्लिटर या फिर हाइलाइट कलर की मदद से ईद मुबारक लिखा जाएगा। इसको और भी ख़ास बनाने के लिए मस्जिद की आपने चाँद की डिज़ाइन भी बनायी जा सकती है।

चाँद तारों वाला नेल आर्ट

अगर आप अपने हाथों को सिंपल रखना चाहती है, तो यह नेल आर्ट आपको बेहद पसंद आएगा। इस डिज़ाइन में नाखूनों को सिंपल रखा जाएगा, उसके ऊपर चाँद और छोटे छोटे तारों की डिज़ाइन बनायी जाएगी। इसी ओर अच्छा दिखाने के लिए जेल कलर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आपके हाथों की सुंदरता को अधिक बढ़ा देंगे।

सिंपल नेल आर्ट

अगर आप अपने नाखूनों में ज़्यादा डिज़ाइन नहीं करवाना चाहते हैं तो आप सिंपल किसी एक डिज़ाईन को भी ट्राई कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए पहले नाख़ून पर किस कोई भी साधा कलर लगवाएं, फिर किसी एक लीटर की मदद से उसका बेस तैयार करें, इस तरह आपके ख़ूबसूरत नाख़ून तैयार हो जाएंगे, अब आप अपने इन सुंदर सुंदर नाखूनों के साथ ईद के त्योहार में जितना मर्ज़ी उतना इतरा सकती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews