Embroidery Saree: फैशनेबल इंडियन लुक देगी ये 5 खूबसूरत साड़ियां, जरूर ट्राई करें लेटेस्ट कलेक्शन

Embroidery Saree

Embroidery Saree Designs Ideas: वैसे तो फैशन के लिहाज से आजकल बाजार में रोजाना एक से बढ़कर एक आउटफिट लॉन्च होते हैं, जिन्हें महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार पहनती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न सभी में एक से बढ़कर एक वैरायटी मौजूद है जो किसी की भी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है।

वैसे तो हर महिला की पसंद अलग होती है। किसी को वेस्टर्न पहनना अच्छा लगता है तो कोई इंडियन आउटफिट पहनना प्रेफर करता है। वैरायटी भले चाहे कितनी भी हो लेकिन साड़ी में महिला की खूबसूरती जिस तरह से निखर कर सामने आती है, वैसी खूबसूरती कोई और आउटफिट उन्हें नहीं दे सकता है। ये खूबसूरत इंडियन अटायर अब न सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान बन चुका है।

Embroidery Saree

भारत में जब आप साड़ी खरीदने के लिए मार्केट में निकलेंगे तो आपको एक नहीं बल्कि हजारों तरह की वैरायटी मिल जाएगी। आज हम आपको एंब्रॉयडरी डिजाइन की कुछ खास साड़ी की डिजाइन बताते हैं, जिन्हें पहनने के बाद आप बहुत ही सुंदर दिखने वाली हैं। चलिए आपको इनके बारे में जानकारी देते हैं।

Embroidery Saree

पहने ये खूबसूरत Embroidery Saree

येलो साड़ी

पीला रंग तो वैसे भी अट्रैक्टिव लगता है और किसी की भी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। इस साड़ी को लाल रंग के ब्लाउज के साथ कैरी किया गया है, जिसमें पीले रंग की खुबसूरती निखर कर सामने आ रही है। इस साड़ी पर खूबसूरत रेशमी धागों की कढ़ाई भी बहुत खूबसूरत लग रही है।

Embroidery Saree

ब्लू साड़ी

ब्लू कलर की इस आकर्षक सी साड़ी को जब आप देखेंगे तो इसकी खूबसूरती के दीवाने हो जाएंगे। ब्लू रंग की कढ़ाई पर की गई खूबसूरती इसे बहुत ही खास लुक दे रही है। अगर आप भी गहरे रंग पहनना पसंद करती हैं, तो आपको ये साड़ी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

Embroidery Saree

टरक्वाइज ब्लू

फिरोजा रंग की इस साड़ी पर खूबसूरत गोल्डन रंग को कढ़ाई की गई है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रही है। इसके साथ नेवी ब्लू रंग का ब्लाउज बहुत ही सुंदर लग रहा है। जिसकी स्लीव्स पर गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई है। अगर आप इस खूबसूरत साड़ी को पर्ल नेकलेस के साथ पहनेंगी तो ये और भी खूबसूरत लगने वाली है।

Embroidery Saree

अगर आप भी इंडियन लुक की शौकीन है और साड़ी पहनना आपको पसंद है तो आपको इस तरह की एंब्रॉयडरी साड़ी को अपने वॉर्डरोब में जगह जरूर देनी चाहिए। ये इंडियन लुक देने के साथ आपको खूबसूरत और मॉडर्न भी दिखाने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews