सर्दी के मौसम में भी खिलेंगे गुलाब के फूल, माचिस का करें इस तरह इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में गुलाब के फूलों की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है, लेकिन ठंड के कारण कई बार गुलाब के पौधे ठीक से खिल नहीं पाते.
Rose Plant

Rose Plant Care: गुलाब का फूल एक ऐसा फूल हैं, जो अधिकांश लोगों को पसंद होता है शायद ही कोई ऐसा होगा जिन्हें गुलाब का फूल पसंद न हो. गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक माना जाता है. गुलाब की सुंदरता को बिखरने के लिए लोग अपने घरों में गुलाब के पौधे लगाते हैं.

लेकिन उसकी सही से देखभाल नहीं कर पाते हैं जिस वजह से पौधा मुझा जाता है और फूल खिलना भी बंद हो जाते हैं. जैसे जैसे मौसम बदलता है वैसे वैसे फूलों की देखभाल करने का तरीक़ा भी हमें बदलना चाहिए.

गुलाब का पौधा (Rose Plant)

अब सर्दियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में गुलाब के पौधों को सही देखभाल और पोषण की आवश्यकता होती है. ठण्ड के मौसम में फूलों की वृद्धि धीमी हो जाती है और बिना सही देखभाल के ये पौधे मुरझा जाते हैं. अगर आपके भी बालकनी , छत या फिर गार्डन में लगे गुलाब के पौधों मुरझा गए हैं , तो निराश होने की ज़रूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी सस्ती और असरदार चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप गुलाब के पौधों की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं.

माचिस की तीलियाँ

गुलाब के पौधों को स्वस्थ रखने के लिए जिस चीज़ का इस्तेमाल करने के बारे में हम आपको बता रहे हैं, वह चीज़ है माचिस की तीलियाँ. जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना माचिस की तीली में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे फास्फोरस, क्लोराइड, मैग्नीशियम , और पोटेशियम पाए जाते हैं जो गुलाब के पौधों के लिए अत्यंत फ़ायदेमंद होते हैं.

इस उपाय को करने के लिए माचिस की तीली को गुलाब के पौधों की मिट्टी में दबा दें. यह पौधों को कीटों से बचाएगा और पौधों की ग्रोथ को बेहतर भी बनाएगा. माचिस की तीली से मिलने वाले पोषक तत्वों की वजह से ही पौधे हरे भरे भी रहते हैं और सुंदर सुंदर फूल भी खिलते हैं.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews