Facial Yoga: उम्र से पहले ही झूलने लगी है त्वचा, तो रोजाना करें ये 4 फेशियल योग

Facial Yoga: उम्र से पहले ही झूलने लगी है त्वचा, तो रोजाना करें ये 4 फेशियल योग

Facial Yoga: चेहरे पर होने वाली झुर्रियां, डार्क सर्कल और रूखी त्वचा को छिपाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। बाजार में उपलब्ध महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, पार्लर में महंगा-महंगा ट्रीटमेंट करवाते हैं, या फिर महंगे सुपरफूड्स का सेवन करने लगते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए योग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। योग न सिर्फ शरीर के स्वास्थ्य को अच्छा रखता है बल्कि यह त्वचा की सेहत का भी ख्याल रखता है। फेशियल योग करने से झुर्रियां, मुंहासे, काले घेरे आदि समस्याओं से आसानी से निजात पाया जा सकता है। फेशियल योग करने से त्वचा पर ग्लो और निखार आता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख के द्वारा ऐसे कई फेशियल योग बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से त्वचा संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती है और त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है, तो चलिए जानते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें?

ग्लोइंग स्किन के लिए खुलकर हंसना सबसे अच्छा योग माना जाता है। खुलकर हंसने से चेहरे में कसाब आता है, कसाब आने की वजह से चेहरा ग्लो करने लगता है। इसलिए रोज सुबह खूब जोर से खुलकर हंसे। खुलकर जोर से हंसने से ना सिर्फ चेहरे पर ग्लो आता है बल्कि मांसपेशियों की भी कसरत हो जाती है। इसके अलावा फेफड़ों में ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन जाती है, जिससे रक्त शुद्ध हो जाता है।

झुर्रियों को कैसे कम करें?

आजकल लोगों को कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगी है। झुर्रियों को हटाने के लिए फेशियल योग सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले गहरी सांस लें। मुंह में ढेर सारी हवा भर लें। कम से कम 15-30 सेकंड तक ऐसे ही रहे। इस योग के दौरान चेहरा बिल्कुल गुब्बारे जैसा टाइट फुल होना चाहिए। इस योग को करने से त्वचा में कसाब आता है साथ ही साथ फेफड़े भी स्वस्थ रहते हैं। ऐसा कम से कम 5 से 8 बार करें। कुछ दिनों में गालों की झुर्रियां खत्म हो जाएगी।

गालों की चर्बी को कैसे गायब करें?

गालों की चर्बी को हटाने के लिए यह योग बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। इस योग को करने के लिए गालों पर हल्के हाथों से धीरे धीरे मारें। इस योग को करने के लिए सुखासन में बैठें। उंगलियों से अपने गालों को कम से कम 2 से 3 मिनट तक लगातार थपथपाएं। रोजाना ऐसे करने से गालों की चर्बी गायब होती है साथ ही साथ चेहरे पर निखार भी आता है।

फाइन लाइंस को हटाने के लिए क्या करें?

कई बार कम उम्र में भी चेहरे पर लकीरें नजर आने लगती है। माथे और गाल पर आने वाली इन फाइन लाइंस से छुटकारा पाने के लिए यह फेशियल योग बहुत कारगर साबित होता है। इस योग को करने के लिए होंठ और नाक के बीच के हिस्से को दबाएं। उभरे हुए हिस्से को लगभग 20 बार कम से कम 10 सेकंड के लिए दबाकर रखें।


डिस्क्लेमर – यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews