Fashion: फैशनेबल लुक देगी सेलेब्रिटी स्टाइल फ्लोरल प्रिंट साड़ी, ऐसे करें कैरी

हर महिला खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना पसंद करती है। अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है या फिर कोई पार्टी अटेंड करनी है तो आज हम आपको सेलिब्रिटी स्टाइल फ्लोरल प्रिंट साड़ी बताते हैं।
Fashion

Fashion: महिलाओं के लिए इंडियन से लेकर वेस्टर्न सभी तरह के आउटफिट मार्केट में मिलते हैं। वैसे तो सभी अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग तरह के कपड़े पहनते हैं लेकिन जो लोक इंडियन आउटफिट में मिलता है वह किसी दूसरी ड्रेस में मिल पाना संभव नहीं है। इंडियन आउटफिट में भी साड़ियां सबसे बेस्ट होती है।

जब आप मार्केट में जाएंगे तो आपको साड़ियों की एक से बढ़कर एक वैरायटी देखने को मिल जाएगी। जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकते हैं। इन दोनों फ्लोरल प्रिंट साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है। अगर आप भी न्यू लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो फिलहाल पहनने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। यह साड़ियां बहुत लाइटवेट होती है और आपको स्टाइलिश दिखाने का काम करती है।

जब भी फैशन की बात आती है तो लोग सबसे ज्यादा एक्टर और एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं। सेलिब्रिटीज एक बार जो पहन लेते हैं वह फैशन ट्रेंड बन जाता है। आज हम आपको कुछ सेलिब्रिटी स्टाइल फ्लोरल प्रिंट साड़ी बताते हैं जो आपको खूबसूरत बनाने का काम करेगी। इस तरह का लुक क्रिएट करने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

हैंड पेंटेड साड़ी

अगर आप स्टाइलिश और अलग-अलग चाहती हैं तो हैंड पेंटेड फ्लोरल साड़ी एक बेस्ट ऑप्शन होगी। इस तरह की साड़ी को स्टाइल करके आप बिल्कुल सेलिब्रिटी लुक पा सकते हैं। वैसे तो आप अपनी पसंद के मुताबिक साड़ियां खरीद सकती हैं लेकिन सूरजमुखी फ्लावर प्रिंट काफी प्यारा लगता है। इस तरह की साड़ी स्लीवलेस ब्लाउज के साथ अच्छी लगेगी।

सिल्क ऑर्गेंजा साड़ी

अगर आपको किसी खास मौके पर साड़ी पहनना है तो इस तरह की साड़ी बेस्ट रहेगी। ऑर्गेंजा फैब्रिक कि यह साड़ी आप हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। ऑफलाइन ऑनलाइन यह आपको 1000 से 3000 तक की रेंज में मिल जाएगी।

चिकनकारी साड़ी

चिकनकारी एक ऐसा मटेरियल है जो खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। अगर आपको किसी पार्टी में जाना है तो आप इस तरह की साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। चिकनकारी में हमेशा लाइट कलर लेने की कोशिश करें इसमें पिच या फिर ओलिव ग्रीन कलर प्यारे लगेंगे। स्ट्रैप वाले हार्ट शेप नेक ब्लाउज के साथ आप इसे पहन सकती हैं। ब्लाउज के डिजाइन के मुताबिक आप साड़ी के रंग को देखते हुए ज्वेलरी पहन सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews