Fashion: हर फंक्शन में बेस्ट लुक देगी फुलकारी साड़ी, ऐसे करें स्टाइल

साड़ी हमेशा से ही महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती आई है। अगर आप भी अलग-अलग डिजाइन की साड़ियां पहनना पसंद करती है तो आपको फुलकारी डिजाइन अपनी वॉर्डरोब में जरूर ऐड करना चाहिए।
Fashion

Fashion: साड़ी पहनना हर महिला को अच्छा लगता है और वह किसी फंक्शन या खास मौके पर हमेशा यही पहनती हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम एक ही साड़ी पहन पहन कर बोर हो जाते हैं इसलिए हर बार मार्केट से नई डिजाइन की साड़ी खरीदने के लिए शॉपिंग पर निकल पड़ते हैं।

अगर आपको भी किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए साड़ी खरीदनी है या फिर आप अपने वॉर्डरोब में नया कलेक्शन ऐड करना चाहती हैं तो आपको फुलकारी डिजाइन जरूर ट्राई करनी चाहिए। पंजाब में यह डिजाइन काफी फेमस है जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

बड़ी डिजाइन

अगर आपकी हाइट लंबी है और आप पतली है तो आपको बड़ी डिजाइन वाली फुलकारी साड़ी पहनना चाहिए। इस तरह की साड़ी काफी खूबसूरत लगती है। इसमें बॉर्डर के साथ बीच के हिस्से पर बड़ी बड़ी डिजाइन बनी होती है। इसके डिजाइन बड़े हैं इसलिए इसके साथ हमेशा लाइटवेट ज्वेलरी करी करें।

Fashion

छोटी डिजाइन

आप चाहे तो व्हाइट और ब्लू कलर की खूबसूरत फुलकारी साड़ी खरीद सकते हैं। इसमें पूरी साड़ी में डिजाइन देखने को मिलेगा और सबसे ज्यादा उसका पल्लू भरा हुआ होता है। इस सदी में छोटे-छोटे से फुलकारी डिजाइन बने हुए दिखाई दे रहे हैं और सबसे बढ़िया इसका कलर कॉन्बिनेशन है। आप इस तरह की साड़ी दूसरे रंग में भी अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकती हैं। दिन के फंक्शन में यह प्यारी लगेगी और इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी।

Fashion

हैवी फुलकारी साड़ी

अगर आप किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए थोड़ा हैवी लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो आप हैवी डिजाइन की साड़ी खरीद सकती हैं। स्टाइल करने के बाद यह साड़ी बहुत प्यारी लगती है। इस सदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस लाइट वेट फैब्रिक में एंब्रॉयडरी करके तैयार किया जाता है जो इसकी सुंदरता को बढ़ाती है। इसकी बॉर्डर को भी डिजाइन की तरह ही रखा जाता है। जब आप इसे गोल्डन ज्वेलरी के साथ पहनेगी तो यह बहुत खूबसूरत लगेगी।

FashionFashionFashionFashionFashionFashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews