Fashion: खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे कॉटन सूट के ये डिजाइंस, ऐसे करें स्टाइल

सूट एक कंफर्टेबल आउटफिट है जो स्टाइलिश लुक देने का काम करता है। चलिए आज हम आपको कॉटन सूट के कुछ लेटेस्ट डिजाइन बताते हैं।
Fashion

Fashion: लड़कियां हर मौके पर खूबसूरत दिखना पसंद करती हैं। लड़कियों के लिए मार्केट में एक से बढ़कर एक आउटफिट भी मिलते हैं जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक सबकी अपनी पसंद होती है और सभी अपने हिसाब से अपना लुक क्रिएट करते हैं। सूट एक ऐसा आउटफिट है जो हर मौके पर पहनने के लिए बेस्ट तो होता ही है साथ ही कंफर्टेबल रखने का काम भी करता है।

सूट पहनने के बाद आप स्टाइलिश तो नजर आती ही हैं। साथ ही आपको कंफर्टेबल रहने का मौका मिलता है। अगर आप सूट में कुछ नया पहनने के बारे में सोच रही हैं तो कॉटन के सूट आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। चलिए आज हम आपको कुछ लेटेस्ट कॉटन सूट डिजाइन बताते हैं जो आपको बेहतरीन लुक देने का काम करेगी।

हैंड पेंटेड

इस तरह के कॉटन सूट देखने में बहुत प्यारे लगते हैं। यह आप किसी प्री वेडिंग फंक्शन में भी पहन सकती हैं। ऑनलाइन आप आसानी से इनकी खरीदारी कर सकती हैं और ऑफलाइन भी आपको मिल जाएंगे। यह ज्यादा महंगे नहीं आते 1000 रुपए की रेंज के अंदर आप इसे खरीद सकती हैं। इसके साथ हिल्स पहनी जा सकती है अगर आपको हिल्स नहीं पहनी है तो आप मोजड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। कुंदन वर्क वाला नेकलेस और झुमके इसके साथ प्यार लगेंगे।

गोटा पट्टी

कॉटन सूट में आप गोटा पट्टी डिजाइन का चयन भी कर सकती हैं। इस तरह के सूट आपको स्टाइलिश बनाने का काम करते हैं और आपका लुक सबसे अलग भी लगता है। इसके साथ जूती या मोजड़ी पहनने में काफी प्यारी लगती है। ऑफलाइन और ऑनलाइन आपको इस तरह के सूट मिल जाएंगे।

पेंसिल पेंट कॉटन सूट

अगर आपको सिंपल लुक चाहिए है तो इस तरह के सूट बेस्ट रहने वाले हैं। इसके साथ फ्लैट्स और हिल्स दोनों ही अच्छी लगेगी। झुमके इसके साथ काफी खूबसूरत लगते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन ये आपको 700 रुपए के अंदर मिल जाएंगे। आप चाहे तो मार्केट से कपड़ा खरीद कर इसे बनवा भी सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews