Fashion: मीडियम स्किन टोन पर बेस्ट लगेंगे ये साड़ी कलर्स, मिलेगा परफेक्ट इंडियन लुक

Fashion

Fashion: साड़ी एक ऐसा खूबसूरत आउटफिट है, जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है। मौका चाहे जो भी हो लेकिन साड़ी हर मौके पर खूबसूरत लगती है। डेली वियर की बात करें यहां पर फिर खास त्यौहार या पार्टी की ये किसी भी महिला की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है।

अक्सर महिलाओं को किसी भी मौके के लिए सर्दियों की खरीदारी करते देखा जाता है। साड़ी अक्सर हम उसकी खूबसूरती को देखकर खरीद लेते हैं। ऐसा कई बार होता है कि हम बड़े ही मन से कोई साड़ी लेकर आते हैं, लेकिन जब हम उसे पहनते हैं तो वह हम पर अच्छी नहीं लगती। ऐसे में यह जरूरी है कि जब भी हम साड़ी की खरीदारी करें अपनी स्किन टोन का ध्यान रखें। चलिए आज हम आपको स्किन टोन के आधार पर साड़ी के कलर बताते हैं जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे।

मस्टर्ड

मस्टर्ड रंग की साड़ी देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। अगर आपकी स्किन टोन मीडियम है तो आप मस्टर्ड येलो कलर की साड़ी पहन सकती हैं। यह इस तरह की स्किन पर अच्छी लगती है। इसे स्टाइल करने के लिए कंट्रास्ट ब्लैक ब्लाउज का इस्तेमाल किया जा सकता है। बॉर्डर के कलर के हिसाब से भी आप अपने लिए ब्लाउज तैयार करवा सकती हैं जो साड़ी के लुक को अट्रैक्टिव बनाएगा।

ब्लू

मीडियम स्किन टोन की महिलाओं पर नीला रंग भी बहुत अच्छा लगता है। अगर आप साड़ी खरीदने के बारे में सोच रही हैं तो आपको अपने लिए ब्लू कलर की साड़ी का चुनाव करना चाहिए। आप चाहे तो पूरी प्लेन या फिर बॉर्डर वाली साड़ी खरीद सकती हैं। इसे आप मैचिंग ब्लाउज या फिर बॉर्डर पर की गई सिल्वर या गोल्डन डिजाइन से मिलते जुलते ब्लाउज के साथ पहन सकते हैं। 500 से 1000 रुपए में आराम से इस तरह की साड़ी मार्केट में मिल जाती है।

रेड कलर

अगर आप सुंदर लुक चाहती हैं तो लाल रंग बहुत प्यारा लगता है। यह एक ऐसा रंग है जो हर किसी स्किन टोन पर सुंदर लगता है क्योंकि इसकी अपनी अलग ही खूबसूरती होती है। रेड कलर पहनने में कोई दिक्कत भी नहीं होती और यह हर मौके पर खूबसूरत लगता है। आपको अलग-अलग तरह के फैब्रिक में इस रंग की साड़ी आराम से मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews