इस फेस्टिव सीजन चाहिए अलग लुक, ऐसे स्टाइल करें एथनिक आउटफिट

महिलाओं को हर मौके पर खूबसूरत दिखना पसंद होता है। जब बात शादी में जाने या फिर त्योहारों के समय की होती है तो उन्हें एथनिक आउटफिट पहने हुए देखा जाता है। अगर आपको चालक ट्राई करना चाहती है तो चलिए हम आपको स्टाइलिंग आइडिया देते हैं।
Fashion

Fashion: किसी भी खास मौके पर महिलाओं को साड़ी या फिर लहंगा पहनते हुए देखा जाता है। मौका शादी का हो या फिर फेस्टिव सीजन चल रहा हो अक्सर महिलाएं एथनिक आउटफिट करी करना पसंद करती हैं। इस तरह के आउटफिट लुक को रॉयल बनाने का काम करते हैं। फेस्टिव सीजन में इस तरह के आउटफिट की काफी मांग रहती है। अक्सर महिलाओं को अपने कलेक्शन में कुछ ना कुछ नया जोड़ते हुए देखा जाता है।

फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में अगर आप कुछ नया लुक करी करना चाहती हैं तो इस बार साड़ी या लहंगे की जगह क्रॉप टॉप और प्लाजो सेट पहन सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप अलग लोक का सकती हैं।

क्रॉप टॉप और श्रग

अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं तो इस तरह का आउटफिट पहना जा सकता है। ऐसे आउटफिट में क्रॉप टॉप और प्लाजो के साथ श्रग आता है। आप चाहे तो फ्लोरल प्रिंट में इस तरह का आउटफिट पहन सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ हिल्स और कुंदन ज्वेलरी अच्छी लगेगी।

Fashion

मिरर क्रॉप टॉप और प्लाजो

अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो सिंपल प्लाजो के साथ मिरर वर्क क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। फेस्टिव लुक के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। थ्रेड और मिरर वर्क एक साथ बहुत प्यारा लगता है। ऑफलाइन और ऑनलाइन आप इस तरह की ड्रेस खरीद सकती हैं। इसके साथ हिल्स या फिर मोजड़ी और मिरर वर्क ज्वेलरी प्यारी लगेगी।

Fashion

जॉर्जेट टॉप और प्लाजो

नया लुक पाना चाहते हैं तो प्लाजो के साथ जॉर्जेट टॉप स्टाइल किया जा सकता है। किसी भी खास मौके पर यह आपको ब्यूटीफुल लुक देने का काम करेगा। आप चाहे तो इसके साथ लॉन्ग श्रग भी पहन सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ हिल्स और स्टोन ज्वेलरी अच्छी लगेगी।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews