Fashion: चाहती हैं सबसे अलग और नया लुक, ट्राई करें फ्लोरल प्रिंट सूट

इन दिनों हर तरह के आउटफिट में फ्लोरल प्रिंट की बहार छाई हुई है। अगर आप सूट पहनने की शौकीन है तो आपको अपने कलेक्शन में फ्लोरल प्रिंट सूट जरूर जोड़ना चाहिए।
Fashion

Fashion: अपनी सुंदरता को लेकर लड़कियां काफी ज्यादा कॉन्शियस होती हैं। किस मौके पर क्या पहनना है। उसके साथ ज्वेलरी कैसी कैरी करनी है। फुटवियर कैसे रहेंगे। लड़कियों को हमेशा इस बात की चिंता रहती है। हर चीज का लड़कियों के पास अपना अलग कलेक्शन होता है। आउटपुट से लेकर ज्वेलरी फुटवियर हर मौके के हिसाब से वो सब कुछ अलग अलग रखना पसंद करती हैं।

बात जब इंडियन आउटफिट की आती है तो सूट एक ऐसा ऑप्शन है जो हर जगह अच्छा लुक देने का काम करता है। ये एक स्टाइलिश और कंफर्टेबल आउटफिट है जो हर लड़की का सुंदर लगता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता और आप इसे जब चाहें तब पहन सकती हैं।

इन दोनों फ्लोरल प्रिंट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही है। हर तरह के आउटफिट में इस प्रिंट का चलन बढ़ गया है। फ्लोरल प्रिंट सूट भी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। आपको भी कुछ नया और अलग लुक चाहिए तो आप इस तरह के सूट ट्राई कर सकते हैं। यह हर मौके पर खूबसूरत लगेंगे और आपको स्टाइलिश बनाने का काम करेंगे। चलिए कुछ लेटेस्ट डिजाइंस देखते हैं।

चंदेरी सूट

चंदेरी सूट देखने में वैसे भी बहुत प्यारे लगते हैं। अगर आपको सिंपल लुक चाहिए तो आप चंदेरी फ्लोरल प्रिंट सूट पहन सकती हैं। इसके साथ मैचिंग जूतियां हिल्स प्यारी लगेगी। लाइट कलर का आउटफिट है तो सिल्वर झुमके पहने जा सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन आप हजार रुपए के अंदर से खरीद सकते हैं।

अनारकली

अनारकली सूट वैसे तो बहुत पुराना स्टाइल है लेकिन यह कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता। इन दिनों इस तरह के सूट में फ्लोरल डिजाइन काफी ज्यादा मिल रही है। आप चाहे तो लाइट बेस पर सुंदर फूल वाला कोई सूट अपने लिए खरीद सकती हैं। इसके साथ मैचिंग फ्लैट्स प्यारी लगेगी। झुमके आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेंगे।

कॉटन

कॉटन एक ऐसा फैब्रिक है जो हर मौसम में पहना जा सकता है। यह देखने में खूबसूरत लगता है और पहनने में कंफर्टेबल भी होता है। आप चाहे तो कॉटन फैब्रिक में फ्लोरल प्रिंट सूट अपने लिए खरीद सकती है। इस तरह के सूट में ए लाइन कुर्ती के साथ पैंट प्लाजो या शरण पहना जा सकता है। ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी इस तरह के आउटफिट के साथ अच्छी लगती है। इसके साथ हिल्स पहनी जा सकती है। ज्यादा से ज्यादा 800 रुपए तक इसकी ढेर सारी वैरायटी आपको बाजार में मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews