Fashion: परफेक्ट इंडियन लुक के लिए पहनें चंदेरी साड़ी, यहां देखें ट्रेंडिंग डिजाइंस

साड़ी हमेशा फैशन में बने रहने वाला आउटफिट है। यह महिला की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। चलिए आज चंदेरी साड़ी के कुछ डिजाइंस देखते हैं।
Fashion

Fashion: आजकल हर थोड़े दिन में फैशन और ट्रेंड बदलता रहता है। फैशन एक ऐसी चीज है जो मौसम के साथ भी बदल जाती है। महिलाओं के फैशन की बात करें तो उनके लिए एक नहीं बल्कि कई तरह के आउटफिट आते हैं। इनमें से कोई इंडियन पहनना पसंद करता है तो किसी को वेस्टर्न अच्छा लगता है।

सभी आउटफिट्स में साड़ी एक ऐसी चीज है जो एवरग्रीन है और इसका फैशन हमेशा छाया रहता है। साड़ी ना सिर्फ महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है बल्कि से किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। यह भी एक से बढ़कर एक अलग-अलग डिजाइन में मार्केट में मिलती है। आज हम आपको चंदेरी साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन बताते हैं। जिन्हें आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।

सिल्क चंदेरी

सिल्क मैटेरियल की चंदेरी साड़ी पहनने में बहुत ही प्यारी लगती है। आजकल तो इसकी एक से बढ़कर एक डिजाइन मार्केट में मिलने लगी है जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकती हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह इस तरह की साड़ी मिल जाएगी। इसके साथ अगर आप हिल्स पहनती हैं तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

Fashion

ब्लॉक प्रिंट

अगर आप सिंपल नजर आना चाहती हैं और आपको हैवी लुक नहीं चाहिए तो आप ब्लॉक प्रिंट साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको खूबसूरत बनाने का काम करेगी और आप का लुक सबसे अलग लगेगा। इसके साथ हिल्स या मोजड़ी प्यारी लगेगी। लोक को बेहतर बनाने के लिए आप चाहे तो कुंदन का नेकलेस पहन सकती हैं।

Fashion

कॉटन चंदेरी

कॉटन फैब्रिक की चंदेरी साड़ी पहनने में खूबसूरत लगती है। जब आप इस तरह की साड़ी लेने जाएंगे तो इसमें आपको खूबसूरत सी बूटेदार डिजाइन देखने को मिलेगी। असल में यह प्रिंट होती है जो अलग-अलग डिजाइंस में पूरी साड़ी में बनी होती है। इसी के साथ इसमें थोड़ी प्रिंटेड बॉर्डर होती है जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। इसी के साथ इसके पल्लू पर भी बूटा डिजाइन के बाद काफी बड़ी बॉर्डर वाली डिजाइन होती है जो सुंदर लगती है।

Fashion

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews