Fashion: स्टाइलिश लुक देंगे चौड़े घेरे वाले सलवार सूट, ट्रेंड कर रहे हैं ये डिजाइन

सलवार सूट एक ऐसा आउटफिट है जो हर मौके पर खूबसूरत लगता है। इन दिनों चौड़े घेरे वाली सलवार काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है चलिए आपको सूट की कुछ डिजाइन बताते हैं।
Fashion

Fashion: हर महिला को स्टाइलिश बने रहना और खूबसूरत दिखना पसंद होता है। इसके लिए वो ट्रेंड और फैशन सेंस को फॉलो करना पसंद करती हैं। सलवार सूट एक ऐसा आउटफिट है जो बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस आउटफिट को हर मौके पर पहना जा सकता है।

फैशन के इस बदलते दौर में हर दिन कोई नया स्टाइल निकलता है। इन दिनों वैसे भी हर कोई ट्रेंड और फैशन के साथ बने रहना पसंद करता है। इन दोनों चौड़े घेरे वाले सलवार सूट काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। चलिए आज हम आपको चौड़े घेरे वाले कुछ सलवार सूट के डिजाइंस बताते हैं जो आपको ब्यूटीफुल लुक देंगे।

लूज सूट

आजकल पाकिस्तानी स्टाइल सूट काफी ज्यादा पसंद किया जा रहे हैं। यह अपनी साइज से बड़े होते हैं। इस तरह के सूट में आपको कई तरह की डिजाइन देखने को मिल जाएगी। यह लूज होते हैं इसलिए पहनने में काफी खूबसूरत लगते हैं। आपको इस तरह के रेडीमेड सूट 800 रुपए तक की रेंज में मार्केट में मिल जाएंगे।

फ्रंट कट सूट

इन दिनों इस तरह के सूट के डिजाइन भी काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। कुछ समय पहले यह डिजाइन काफी पॉपुलर हुए थे और एक बार फिर इनकी बाहर देखने को मिल रही है। पहले जहां चूड़ीदार पजामी इसके साथ आई थी तब उसकी जगह लूज स्ट्रेट प्लाजो ने ले ली है। दुपट्टा डालना है या नहीं यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है।

लेस डिजाइन सूट

अगर आपको फैंसी और डिजाइनर सूट पहनना है तो घेरदार लेस वर्क सूट पहन सकती हैं। इसमें गोल्डन गोटा पट्टी के कई सारे कलर ऑप्शन आपको बाजार में मिल जाएंगे। इस फैंसी सूट के साथ आप कस्टमाइज दुपट्टा पहन सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews