Fashion: बेस्ट फॉर्मल लुक देंगे ये पैंट-शर्ट डिजाइन, ऑफिस में नजर आएंगी सबसे अलग

Fashion: स्टाइलिश दिखना हर महिला को पसंद होता है। वहीं जो लोग ऑफिस जाते हैं उन्हें अक्सर फॉर्मल कपड़े पहनते हुए देखा जाता है। चलिए आज हम आपको कुछ फॉर्मल आउटफिट आईडियाज देते हैं।
fashion

Fashion: आजकल हर महिला को फैशनेबल और स्टाइलिश बने रहना पसंद होता है। बात चाहे कॉलेज जाने वाली लड़कियों की हो या फिर ऑफिस जाने वाली लड़कियों और महिलाओं की सभी हमेशा अपने आप को अप टू डेट रखना पसंद करती हैं। पढ़ाई खत्म करने के बाद हर कोई नौकरी की तलाश करता है। जब नौकरी लग जाती है तो सभी ऑफिस में पहनने के लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट की सर्च करते हैं।

ऑफिस जाने वाला हर व्यक्ति है सोचता है कि उसका पहनावा सबसे अलग और खूबसूरत होना चाहिए ताकि लोग उसकी तारीफ करें। वैसे तो हर व्यक्ति की कपड़ों के मामले में अपनी-अपनी पसंद होती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ऑफिस में फॉर्मल कपड़े पहनना अच्छा लगता है। वैसे इसलिए करते हैं क्योंकि जब वह फॉर्मल पहन कर जाते हैं तो सबसे अलग लगते हैं। अगर आप भी ऑफिस में फॉर्मल पहनना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत और स्टाइलिश पैंट शर्ट डिजाइन लेकर आए हैं।

डार्क शर्ट और पैंट
shirt

अगर आप डार्क कलर पहनना पसंद करती हैं तो किसी भी डार्क रंग की शर्ट को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की शर्ट के साथ आपको हमेशा प्लेन पैंट पहनना चाहिए। इस तरह का कॉम्बिनेशन ऑफिस लुक के लिए बेहतर लगता है। ब्लैक, ब्राउन, ब्लू, ग्रीन, मस्टर्ड ये रंग ब्लैक पैंट के साथ काफी अच्छे लगेंगे।

हाफ स्लीव्स
half

अगर आपको बोल्ड और बिंदास ऑफिस लुक चाहिए तो आप उस तरह की शर्ट पहन सकती हैं जिसकी स्लीव्स हाफ हो। गर्मियों के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन भी है क्योंकि इसमें आपको ज्यादा गर्मी नहीं लगेगी। इस तरह की शर्ट आसानी से कॉटन फैब्रिक में मार्केट में मिल जाती है। आप चाहे तो साटन फैब्रिक भी पहन सकते हैं यह गर्मियों में अच्छा रहता है। अपनी पसंदीदा रंग की शर्ट को आप मैच कर रहे पैंट के साथ पहन सकती हैं।

स्ट्राइप शर्ट
shirt

आजकल इस तरह के स्ट्राइप शर्ट काफी ज्यादा चलन में है। अगर आप प्लेन कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह की शर्ट को प्लेन पैंट के साथ पहन सकती हैं। इसमें आपको कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकते हैं। एक ही कलर की शर्ट या फिर कंट्रास्ट कलर में भी या आपको आसानी से मिल जाएगी। शर्ट थोड़ी डिजाइन वाली है इसलिए आपको इसके साथ पैंट प्लेन रखना होगा। मार्केट में बहुत कम रेंज में इस तरह की पैंट और शर्ट मिल जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews