मेथी से बने हेयर मास्क से मिलेगी बालों को मजबूती और चमक, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

अगर आप घर पर मेथी से बने पेस्ट को बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करते हैं, तो इससे आपके बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही हेयर फॉल काफी हद तक कम हो जाती है।
मेथी से बने हेयर मास्क से मिलेगी बालों को मजबूती और चमक, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

Fenugreek Hair Mask : बाल खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। लड़कियों में घने, काले और लंबे बाल काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं। हालांकि, आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण हेयर फॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए लड़कियां मेडिकल ट्रीटमेंट सहित अन्य बहुत से ऐसे प्रोडक्ट्स मार्केट से खरीदते हैं और इस्तेमाल करते हैं, जिससे खासा असर देखने को नहीं मिलता। बाजार में ऐसे बहुत से प्रोडक्ट उपलब्ध है जो कि हेयर फॉल काम करने का दावा करते हैं। कई बार यह केमिकल्स काफी ज्यादा रिएक्शन कर जाते हैं, जिसका आपको नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है।

मेथी के फायदे

कुछ लोग अपने बालों को हेयर फॉल से बचाने के लिए घर पर ही तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आज की खबर आपके काम की है। दरअसल, आज हम आपको मेथी से बना हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि हेयर फॉल कम करने के साथ-साथ बहुत से फायदे पहुंचाते है, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ही मालूम है। अगर आप घर पर मेथी से बने पेस्ट को बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करते हैं, तो इससे आपके बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही हेयर फॉल काफी हद तक कम हो जाती है। इसमें एंटी फंगल गुण होते हैं, जिससे डेंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जाती है। इसके अलावा, मेथी लगाने से बालों को विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं, इससे बाल मजबूत और चमकदार बन जाते हैं।

ऐसे करें मास्क तैयार

  • आप मेथी और दही को मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चौथाई कप में मेथी के बीज लेने हैं और रात भर पानी में भीग कर छोड़ देना है। इसके बाद एक चौथाई कप दही में मेथी के बीज को मिलाकर अच्छी तरह से इसका पेस्ट बना लें। अब इन्हें बालों की जड़ों पर लगाकर कुछ समय के लिए ऐसे छोड़ दे। करीब 10 से 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धोकर साफ टॉवल से पोछ लें।
  • इसके अलावा घर पर आप एक चौथाई कप मेथी के बीच को रात भर पानी में भिगोकर सुबह एक चम्मच शहद में मिलाकर इसके पेस्ट को बालों में लगा सकते हैं। करीब आधे घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दे और जब यह सुख जाए, तो इसे ठंडे पानी से वॉश कर लें।
  • आप रात भर एक चौथाई कप मेथी के बीज को अंडे के सफेद भाग में मिलकर इसका पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे बालों के जड़ों में अप्लाई करें। सूखने के कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें।

इन बातों का रखें ध्यान

मेथी से बने में मास्क को बालों में लगाने से पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है। कोशिश करें कि इन घरेलू उपाय को सप्ताह में केवल 1 से 2 बार ही अप्लाई करें। बाल को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। अन्यथा, इससे आपके बाल झड़ना बंद नहीं होंगे, बल्कि यह और ज्यादा बढ़ सकते हैं। अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews