सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है आटे का चोकर, फेंके नहीं बनाएं ये 3 डिश, यहाँ देखें रेसिपी

सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है आटे का चोकर, फेंके नहीं बनाएं ये 3 डिश, यहाँ देखें रेसिपी

Flour Bran Recipes: रोटी के लिए आटे छानने वक्त चोकर बच जाता है, जिसे ज्यादातर लोग फेक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है चोकर में कई सेहतमंद गुण पाए जाते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती जो पाचन से संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही वजन घटाने में भी कारगर माना जाता है। चोकर इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है। आप घर पर आटे की चोकर से अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बना सकते हैं।

बनाएं सब्जी वाली रोटी

आटे के चोकर और सब्जियों के साथ मिलाकर मिक्स वेजिटेबल रोटी बना सकते हैं। इसके लिए चोकर में थोड़े से आटे के साथ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अन्य सब्जियों को कद्दूकस करके मिलाएं और इसे अच्छे से गूंथ लें फिर रोटी बनाएं।

टेस्टी गुलगुला बनाएं

गेहूं के आटे के चोकर से आप मीठे और स्वादिष्ट गुलगुले बना सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में चोकरयुक्त आटे में गुड़ का पानी डालकर घोल तैयार करें। इसे कुछ देर छोड़ने के बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और थोड़ा-थोड़ा घोल डालें। उलट-पुलट करते रहें। गुलगुला तैयार है।

बाटी रोटी ट्राइ करें

बेसन और गेहूं के आटे के चोकर से आप बाटी रोटी घर पर बना सकते हैं। इसके लिए दोनों चोकर को एक साथ मिलाकर स्वाद अनुसार नमक डालकर सख्त आटा गूँथ लें। गोल-गोल लोई बनाकर इसे चपटा कर लें। फिर कंडे या कोयले की आग में इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेकें। जब यह पक जाए तो ऊपर से घी डालें और चटनी के साथ इसका सेवन करें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews