लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर लगाएं ये 4 चीज, बनी रहेगी सुंदरता

होठों की सुंदरता बढ़ाने के लिए हम लिपस्टिक जरूर इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको बताते हैं की लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले क्या लगाना चाहिए जिससे होंठों की सुंदरता बनी रहे।
lipstick hacks

Lipstick Hacks: खूबसूरत दिखने के लिए हम सभी मेकअप करते हैं। मेकअप एक ऐसी चीज है, जो हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। मेकअप करते समय हम कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो स्क्रीन पर अलग-अलग इफेक्ट करते हैं। मेकअप करते समय हम प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर, मस्कारा, आईलाइनर, आईशैडो, ब्लश और हाइलाइटर जैसे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं।

लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जो मेकअप को कंप्लीट करने का काम करती है। अधिकतर महिलाओं को चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लिपस्टिक लगाते हुए देखा जाता है। आज हम आपको लिपस्टिक लगाने के कुछ टिप्स बताते हैं जो आपकी सुंदरता बढ़ाने का काम करेंगे और होठों को स्वस्थ रखेंगे।

फॉलो करें लिपस्टिक हैक्स (Lipstick Hacks)

स्क्रब करें

लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले चीनी और शहद का स्क्रब होंठों पर जरूर करना चाहिए। इसके लिए एक चम्मच शहद में आधा चम्मच चीनी मिलानी होगी। 5 मिनट तक स्क्रब करने के बाद साधारण पानी से होठों को धो लें। इसके बाद लिपस्टिक से आपके होंठ कभी भी खराब नहीं होंगे।

लिप बाम

अपने होठों पर लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले उन्हें मॉइश्चराइज करना सही रहता है। इसके लिए आप लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इससे एक लेयर तैयार हो जाएगी जो होंठों को खराब नहीं करेगी।

नारियल तेल

होंठों की देखभाल के लिए नारियल का तेल भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह मॉइश्चराइजर से भरपूर होता है और इससे होंठ की त्वचा रूखी नहीं पड़ती।

विटामिन ई

विटामिन ई का कैप्सूल चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में बहुत कारगर माना गया है। आप इसे अपने लिप्स पर भी अप्लाई कर सकते हैं इसलिए ड्राई नहीं होंगे। लिपस्टिक से होने वाले नुकसान से भी यह कैप्सूल बचाते हैं। आपको इस अप्लाई करने के बाद हुई से साफ करना चाहिए और फिर लिपस्टिक अप्लाई करना चाहिए। इससे किसी तरह का इंफेक्शन भी नहीं होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews