Self Respect डेवलप करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, दुनिया करेगी आपकी इज्जत

अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि लोग उनकी इज्जत नहीं करते। जिसके कारण उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस कमजोर हो जाता है। अब जब आप खुद पर ही भरोसा नहीं करते, तो कोई और आपकी इज्जत क्यों करेगा।
Self Respect

Self Respect : कोई भी इंसान समाज में अपने व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। कुछ अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ चालक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। कुछ काफी घमंडी होते हैं, तो कुछ लोगों को दुनिया से कोई मतलब नहीं होता। इस धरती पर हर किस्म के लोग रहते हैं। ऐसे में आप कौन से स्वभाव के हैं, इसके बारे में आपको पता होने के साथ-साथ आपके आसपास रहने वाले लोगों को भी उसके बारे में पता होगा।

आपने सेल्फ रिस्पेक्ट नाम की एक चीज सुनी होगी। अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि लोग उनकी इज्जत नहीं करते। जिसके कारण उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस कमजोर हो जाता है। अब जब आप खुद पर ही भरोसा नहीं करते, तो कोई और आपकी इज्जत क्यों करेगा।

Self Respect

इन आदतों को छोड़ें

हालांकि, साइकोलॉजी कहती है कि अगर आप खुद की रिस्पेक्ट करेंगे, तो दुनिया भी आपका सम्मान करेगी। इसलिए जीवन में सेल्फ रिस्पेक्ट डेवलप करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी लाइफ से कुछ चीजों को त्यागना पड़ेगा। उससे आप अपनी लाइफ में आगे बढ़ सकते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग आपसे बात करने में इंटरेस्टेड नहीं होते हैं, तब भी आप उसके पीछे बार-बार भागते है कि वह आपसे बात कर ले। आप जबरदस्ती उनसे बात करने की कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे में आप अपना सेल्फ कॉन्फिडेंस खो देते हैं। अगर आपसे कोई बात नहीं करना चाहता है, तो आप भी उससे बात मत करें। अपने आप में खुश रहे।
  • अगर आपको सेल्फ रिस्पेक्ट खुद की करनी है, तो दूसरों से मांगने की आदत छोड़ दे। फिर चाहे वह मेंटल सपोर्ट हो, फिजिकल सपोर्ट हो या फिर इकोनॉमिकल सपोर्ट हो। दूसरों पर डिपेंड रहने से आप अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को खो देते हैं। इससे दुनिया भी आपका सम्मान नहीं करती है। इसलिए दूसरों के ऊपर डिपेंड रहना छोड़ना होगा।
  • सेल्फ रिस्पेक्ट होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इंसान जरूरत से ज्यादा बोलना शुरू कर देता है। जहां वह सबसे ज्यादा बोलता है, वहां वह अपने आत्मसम्मान को खो देता है। इसलिए कहीं भी बिल्कुल शांत रहना सिखें। यह आपके सेल्फ रिस्पेक्ट को बढ़ावा देने के साथ आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ाएगा। इससे लोग भी आपकी इज्जत करेंगे।
  • सेल्फ रिस्पेक्ट बढ़ाने के लिए खुद के लिए स्टैंड लेना सीखे। जो व्यक्ति के लिए इस चीज को सीख लेता है, वह अपने आत्मसम्मान की रक्षा स्वयं कर सकता है। इससे दुनिया भी उसकी कद्र करने लग जाती है।
  • सेल्फ रिस्पेक्ट को बनाए रखने के लिए जरूरत से ज्यादा लोगों से मुलाकात ना करें। जिससे जरूरी हो बस उनसे ही मिले। बेफिजूल लोगों से मिलने की आदत आपके आत्म-सम्मान को कम कर सकती है।
  • अगर आपको दुनिया में इज्जत पाना है, तो लोगों की बैक बिचिंग करना बंद कर दें। जितना आप दूसरों के बारे में बुरा बोलेंगे, उतने ही आप दूसरों की नजर में खराब बन जाएंगे। इससे आपका सेल्फ रिस्पेक्ट भी खत्म हो जाएगा।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews