घर पर इस तरीके से आसानी से उगाएं लौकी, जानें सही तरीका

अगर आप घर पर ताजगी से भरी लौकी उगाना चाहती हैं, तो यह सही समय है! लौकी के बीज बोने के लिए गर्मी और मानसून का मौसम सबसे उत्तम होता है।
Planting Tips

Planting Tips: जब कभी भी हरी सब्जियों का नाम लिया जाता है तो लौकी का नाम सबसे पहले हमारे दिमाग में आता है। लौकी को अत्यंत पौष्टिक सब्जी में से एक माना जाता है और यह और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाती है, जब इसे घर पर उगाया जाए।

हालांकि, लौकी की सब्जी को बच्चे पसंद नहीं करते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है इसलिए ना सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे सभी को लौकी की सब्जी जरूर खाना चाहिए।

लौकी की सही देखभाल के तरीके (Planting Tips)

कई बार लोग अपने घर में शौक ही शौक में लौकी तो लगा लेते हैं लेकिन प्रयास करने के बावजूद लौकी के पौधे की ग्रोथ ठीक से नहीं होती है। ऐसे में यदि आप यहां बताए गए तरीकों को अपनाते हैं तो आप आसानी से लौकी का पौधा आकार भरपूर उपज प्राप्त कर सकते हैं। चलिए फिर इस आर्टिकल के जरिए समझते हैं की लौकी का पौधा उगाने के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस तरह से पौधे की देखभाल करनी चाहिए।

लौकी उगाने का सही समय और विधि

लौकी को बीज बोने की विधि से पूरे साल उगाना बहुत आसान है। खासकर गर्मी और मानसून का समय बीज बोने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। आप लौकी के बीज को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं। यदि आप गमले में लौकी उगाना चाहती हैं, तो बीजों को सीधे छोटे गड्ढों में या उभरी हुई क्यारियों में बोएं।

लौकी की वृद्धि और देखभाल

लौकी के बीज सात आठ दिनों में अंकुरित हो जाते हैं और जब वे अंकुरित हो जाते हैं, तो पौधे बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इस तेजी से बढ़ाने वाले पौधों को सहारा देने के लिए आप उन्हें किसी मजबूत लकड़ी या जाली की मदद से ऊपर चढ़ा सकते हैं। इस प्रकार सही तकनीक और देखभाल के साथ आप अपने पौधे में ताजगी भरी लौकी का आनंद ले सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews