हैप्पी हॉर्मोन बूस्ट करने के लिए खाएं ये 5 फूड, हमेशा रहेंगे खुश, तनाव भी होगा कम, आज ही करें डाइट में शामिल, देखें लिस्ट

Foods to boost happy hormones

Foods To Boost Happy Hormone: आहार का खुशियों से गहरा कनेक्शन होता है। यदि डाइट सही तो तो तनाव और कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। “Dopamine” को हैप्पी हॉर्मोन कहा जाता है। शरीर में डोपामाइन की मात्रा को संतुलित रखकर आप अपने जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। ऐसे कुछ फूड्स हैं, जो हैप्पी हॉर्मोन को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से मानसिक तनाव भी कम होता है। आइए जानें आप अपने खुशियों की खुराक कैसे बढ़ाएं-

मशरूम (Mushroom)

मशरूम में कई सेहतमंद गुण मौजूद होते हैं। यह विटामिन डी से भरपूर होता है। इसमें एंटीडिप्रेसेंट गुण मौजूद होते हैं। यह शरीर में डोपामाइन यानि हैप्पी हॉर्मोन को भी बूस्ट करता है।

एवोकाडो (Avacado)

एवोकाडो में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह नर्वस सिस्टम को नियंत्रित करता है। मूड को भी अच्छा रखता है और तनाव को कम करता है।

डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate)

डार्क चॉकलेट के भी अनेक फायदे होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। साथ ही यह ट्रिप्टोफैन, थियोब्रोमाइन और फेनिलएथाइलैनिन से भरपूर होता है। ये तीनों तत्वों हैप्पी हॉर्मोन को बूस्ट करते हैं।

केला (Banana)

केला पाचन तंत्र और हृदय से लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। यह हैप्पी हॉर्मोन को भी बूस्ट करता है। तनाव को कम करता है और मूड को बेहतर रखता है।

नारियल (Coconut)

नारियल का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। नारियल पानी से लेकर नारियल तेल तक सेहत के लिए लाभदायक होता है। यह डोपामाइन को बूस्ट करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews